दिल्ली के नरेला में डीडीए के फ्लैट में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू; टला बड़ा हादसा
दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें
HighLights
नरेला के डीडीए प्राइम अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग लगी।
फ्लैट खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ, बड़ा हादसा टला।
दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। हालांकि, फ्लैट खाली होने की वजह से दिल्ली में बड़ा हादसा होने से टल गया।
उधर, आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन (छह) गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
फ्लैट में नहीं था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। वहां रहने वाला परिवार काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। नुकसान की विस्तृत जानकारी भी अभी उपलब्ध नहीं है।
बड़ा हादसा टला
दमकल विभाग की टीम अभी आग लगने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। राहत की बात यह रही कि फ्लैट खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक