Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम आदमी पर महंगाई का बोझ, दैनिक वस्तुओं की बढ़ी कीमतें

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:17 AM (IST)

    पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ईंधन (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली में महंगाई बढ़ गई है। इससे चाय, नाश्ता, रेस्तरां क ...और पढ़ें

    ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली में महंगाई बढ़ गई है। (AI Generated Image)

     ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली में महंगाई बढ़ गई है। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. ईंधन की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ी।

    2. रेस्तरां, खाद्य तेल, दूध के दाम बढ़े।

    3. परिवहन किराए और माल ढुलाई भी महंगी हुई।

    नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध से देश में ईंधन संकट की मार आम नागरिकों पर पड़ रही है। एलपीजी के साथ ही पिछले माह से पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते चाय, नाश्ता से लेकर रेस्तरां के व्यंजन महंगे हुए हैं। सवारी वाहनों के किराया के साथ माल ढुलाई में वृद्धि के साथ दूध समेत अन्य उत्पाद भी महंगे हुए हैं।

    इसी तरह, चावल व खाद्य तेल के दाम में वृद्धि है। बाजार का अंदेशा आने वाले दिनों में और महंगाई की है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अगर यह जारी रहता है तो एफएमसीजी कंपनियां अपने उत्पादों के दाम बढ़ा सकती है।

    पेट्रोल व डीजल के दाम करीब सात रुपये बढ़ चुके

    मध्य मई से अब तक पेट्रोल व डीजल के दाम करीब सात रुपये बढ़ चुके हैं, जबकि सीएनजी के दाम में भी पांच रुपये की वृद्धि हो चुकी है। इसी तरह, इस वर्ष अब तक व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में 1032 रुपये प्रति सिलिंडर तक की वृद्धि हुई है। जिसका असर अब सामानों की कीमतों, परिवहन समेत अन्य मामलों में दिखाई दे रहा है।

    पिछले माह से ही स्ट्रीट फूड के जहां दाम बढ़े वहीं, अब रेस्तरां संचालकों ने भी मेन्यू लिस्ट में दाम बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोत्तरी 10 से 20 प्रतिशत तक है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआइ) के दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष संदीप आनन्द गोयल के मुताबिक, यह बढ़ोत्तरी पीएनजी के दाम बढ़ने के साथ ही डीजल व सीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी का असर है।

    खबरें और भी

    व्यंजनों के दाम में आठ से 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई

    जिसके चलते रेस्तरां में व्यंजनों के दाम में आठ से 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। दिल्ली में 50 हजार से अधिक व्यंजन ठिकाने है। संदीप गोयल के अनुसार, यह वृद्धि डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के साथ हुई है। क्योंकि माल ढुलाई बढ़ी है। साथ ही कच्चा सामानों के दाम बढ़े हैं।

    बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्ट्रीट फूड में समोसे बेचने वाले दिनेश ने बताया कि उन्होंने रसोई गैस की किल्लत के चलते समोसे के दाम में पांच रुपये की वृद्धि की है। जो पहले समोसा 10 रुपये का मिलता था वह अब 15 रुपये का हो गया है। चाय भी 10 की जगह 15 रुपये हो गई है।

    युद्ध व अन्य कारणों से सूखे मेवे के दाम में वृद्धि हुई

    खारी बावली के दुकानदार नंद किशोर के अनुसार, युद्ध व अन्य कारणों से सूखे मेवे के दाम में वृद्धि हुई है। खासकर बादाम, पिस्ता में यह अधिक है। जो 20 से 50 प्रतिशत तक है। क्योंकि यह अमेरिका, ईरान व अन्य देशों से आते हैं। जहां युद्ध से परिस्थितियां बदली हुई है।

    पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद में किराना सामानों की दुकान चलाने वाले मोहित गुप्ता के अनुसार, चावल व खाद्य तेलों के दाम में वृद्धि 10 से 15 रुपये तक की है। जबकि, दिल्ली सरकार से मूल्य वृद्धि से पहले ही सीएनजी दाम में बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए आटो-टैक्सी वालों ने भी किराया 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। सीएनजी व डीजल दाम में बढ़ोत्तरी का असर माल ढुलाई पर पड़ा है। वह भी एक माह की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक महंगा है। इस बीच दूध के दाम भी दो से तीन रुपये बढ़े हैं।

    वस्तु / सेवा मूल्य वृद्धि
    चावल 10 रुपये प्रति किलो
    तेल 10 से 15 रुपये प्रति लीटर
    रेस्तरां में खाना 5 से 30 रुपये प्रति व्यक्ति
    माल ढुलाई 1.20 से 4.05 रुपये प्रति किमी
    यात्रा खर्च 20 से 100 रुपये तक

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेडिकल काउंसिल के चुनाव में धांधली के आरोप, उपराज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग