विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मयूर विहार की जीडी कॉलोनी में बदहाल सड़कें और नाले जाम, स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर

Published: Mon, 18 May 2026 02:00 AM (IST)

मयूर विहार फेज-तीन की जीडी कॉलोनी में खराब सड़कें, जाम नाले और गंदगी स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन ...और पढ़ें

जीडी कॉलोनी में गंदगी स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई।

जीडी कॉलोनी में गंदगी स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई।

HighLights

  1. जीडी कॉलोनी में सड़कें गड्ढों से भरी, नाले जाम।

  2. अवैध अतिक्रमण से यातायात बाधित, गंदगी का अंबार।

  3. निवासियों की शिकायतें अनसुनी, प्रशासन पर सवाल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-तीन स्थित जीडी कालोनी में सड़कों की बदहाल स्थिति और नालों के जाम होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढों से भरी सड़कें और जमा गंदा पानी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी सड़कों पर फैलकर कीचड़ का रूप ले लेता है।

स्थानीय निवासी नीलम ने बताया कि नालों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बना रहता है। कई जगहों पर कूड़े का ढेर और जाम नाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से वाहन मैकेनिकों ने कब्जा कर लिया है, जहां खुलेआम गाड़ियों की मरम्मत की जाती है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि सड़क पर तेल, ग्रीस और कबाड़ फैलने से स्थिति और खराब हो जाती है।

अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान

लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई और मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहते है। जल्द ही नालों को साफ करा कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

लोगों ने बताया

यहां सड़कों की हालत बहुत खराब है। नाले जाम पड़े हैं और गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। - रामकिशोर शर्मा

मैकेनिकों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है। हर तरफ गाड़ियां और कबाड़ फैला रहता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - गरिमा

यह भी पढ़ें- दिवंगत बेटे का दोस्त बनकर बुजुर्ग दंपति को लूटा, नशीला जूस पिलाकर लाखों के गहने उड़ाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।