विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: मां के साथ स्कूल से लौट रही मासूम को ई-रिक्शा ने रौंदा, मौत

Published: Thu, 20 Aug 2026 05:34 PM (IST)

गाजीपुर इलाके में स्कूल से मां के साथ घर लौट रही एक बच्ची को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूल लौट रही बच्ची की मौत। (फोटो- संकेतात्मक)

ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूल लौट रही बच्ची की मौत। (फोटो- संकेतात्मक)

HighLights

  1. गाजीपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से बच्ची की मौत।

  2. प्रियांशी बिष्ट मां के साथ स्कूल से घर लौट रही थी।

  3. आरोपित ई-रिक्शा चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर इलाके में मां के साथ स्कूल से घर लौट रही बच्ची को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियांशी बिष्ट के रूप में हुई है। हादसे के बाद फरार हो रहे आरोपित रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया।

प्रियांशी अपने परिवार के साथ गाज़ियाबाद के खोड़ा कालोनी में रहती थी। परिवार में पिता हरीश बिष्ट, मां पूजा बिष्ट व छोटा भाई आयुष है। प्रियांशी मयूर विहार फेज-तीन स्थित निगम विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी।

प्रियांशी स्कूल की छुट्टी के बाद मां के साथ लौट रही थी घर

गुरुवार दोपहर को प्रियांशी स्कूल की छुट्टी के बाद मां के साथ पैदल अपने घर जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद एक ई-रिक्शा ने सामने से बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची अचेत हो गई। घायल हालत में बच्ची को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर रेल रूट पर 24 अगस्त को 10 घंटे का रहेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित