Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हनुमान जयंती की धूम, 1000 से अधिक जगहों पर होगा आयोजन; CM से सार्वजनिक अवकाश की मांग

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:38 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाने की तैयारियां तेज हैं, जिसमें एक हजार से अधिक भव्य आयोजन होंगे। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महास ...और पढ़ें

    दो अप्रैल को हनुमान जयंती का होगा भव्य आयोजन।

    दो अप्रैल को हनुमान जयंती का होगा भव्य आयोजन।

    HighLights

    1. दिल्ली में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती की भव्य तैयारी।

    2. एक हजार से अधिक धार्मिक आयोजन और शोभायात्राएं होंगी।

    3. सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की उपराज्यपाल से मांग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हनुमान भक्तों में दो अप्रैल को हनुमान जयंती मनाने को लेकर तैयारियां तेज हैं। मध्य दिल्ली व नई दिल्ली की गलियों में स्थित स्थानीय मंदिरों से लेकर दिल्ली की प्रमुख मंदिरों में अभी से उत्साह का माहौल है। हनुमान जयंती पर मंदिरों में भव्य सजावट, हनुमान चालीसा का पाठ, भंडारे के साथ सुंदर झांकिया निकाली जाएंगी।

    एक अनुमान के अनुसार इस बार हनुमान जयंती पर एक हजार से अधिक आयोजन होंगे। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर की किल्लत अब दूर हो रही है। लिहाजा आयोजन भव्य होंगे।

    दो अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

    इन आयोजनों की भव्यता को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महासचिव सुरेश शर्मा ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दो अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती से सनातनियों की अटूट आस्था जुड़ी है।

    इस दिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएगी, जिनमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। यदि इस दिन अवकाश रहेगा तो बिना किसी बाधा के इन धार्मिक अनुष्ठानों और शोभायात्राओं में सम्मिलित हो सकेंगे। इस दिन छुट्टी होने से लोग परिवार के साथ सामूहिक रूप से उत्सव में शामिल हो सकेंगे।

    सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा

    कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और यमुना तट स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर सहित शहर के तमाम प्रमुख मंदिरों में भक्तों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। मंदिर से जुड़े प्रबंधन के अनुसार इसके लिए दिल्ली पुलिस से भी समुचित सुरक्षा मांगी गई है। साथ ही अपने स्तर पर सीसीटीवी और निजी गार्ड समेत अन्य की तैनाती की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के विकास मार्ग पर जाम से मुक्ति के लिए पुलिस का अभियान तेज, अवैध पार्किंग पर 11 हजार चालान