Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों पर बढ़ा बोझ, टोल टैक्स बढ़ने से यूपी रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:20 PM (IST)

    टोल टैक्स बढ़ने के कारण हापुड़ डिपो की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। 2 अप्रैल से लागू इस वृद्धि से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कौशांबी, गा ...और पढ़ें

    हापुड़ में रोडवेज बसों में सफर करना हुआ महंगा।

    हापुड़ में रोडवेज बसों में सफर करना हुआ महंगा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हापुड़। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होने के बाद रोडवेज ने किराए में बढ़ोतरी की है। जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ा है। दरें बढ़ने के बाद किराए में एक से दो रुपये की वृद्धि की गई है। नए किराए की फीड़िग ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) में भी कर दी गई है।

    हापुड़ डिपो की बसें दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली, रामपुर आदि जनपदों में जाती है। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की, इसके बाद परिवहन निगम ने भी अपनी बसों के किराए में वृद्धि कर दी। किराया दो अप्रैल से बढ़ा दिया। कौशांबी, गाजियाबाद, दिल्ली पर एक-एक रुपये बढ़ाया है। जबकि लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर आदि पर दो रुपये बढ़ाया गया है।

    दैनिक यात्री संजय अग्रवाल का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने के बाद परिवहन निगम ने भी किराए में वृद्धि की हैं। जिसके चलते गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। सरकार ने टोल टैक्स की दरों में वृद्धि करने से पूर्व दैनिक यात्रियों की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा। सरकार जल्द ही टोल टैक्स की दरों में कटौती कर दैनिक यात्रियों को राहत देने का काम करें।

    🚍 रोडवेज बसों में पहले और अब (किराया)
    स्थान पहले (₹) अब (₹) बढ़ोतरी
    कौशांबी 85 86 +1
    गाजियाबाद 62 63 +1
    बरेली 305 307 +2

    बुलंदशहर, मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर आदि मार्गों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

    क्या बोले जिम्मेदार

    किराए में बढ़ोतरी टोल टैक्स पड़ने वाले मार्गों पर संचालित बसों में की गई है। जिन मार्गों में टोल नहीं पड़ते उनसे पुराना किराया ही लिया जा रहा है। टोल टैक्स की दरों के बढ़ने के बाद किराया बढ़ाया गया है। - सतीश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हापुड़

    यह भी पढ़ें- लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के पश्चिमी यूपी से जुड़े तार, आगजनी की घटनाओं की जांच में जुटी ATS

     

    खबरें और भी