Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के पश्चिमी यूपी से जुड़े तार, आगजनी की घटनाओं की जांच में जुटी ATS

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    लखनऊ में गिरफ्तार चार आतंकियों के तार अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। यूपी एटीएस हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर और बिजनौर में पिछले छह माह की ...और पढ़ें

    आतंकी क्रमश विकास, लोकेश उर्फ पपला, शाकिब और अरबाब। (सौ- इंटरनेट मीडिया)

    आतंकी क्रमश विकास, लोकेश उर्फ पपला, शाकिब और अरबाब। (सौ- इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. लखनऊ के आतंकियों के तार पश्चिमी यूपी से जुड़े।

    2. एटीएस हापुड़ समेत कई जिलों में आगजनी जांच रही।

    3. पाकिस्तान से हैंडलर ने दहशत फैलाने को कहा था।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा लखनऊ में गिरफ्तार चार आतंकियों के तार अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

    एटीएस ने हापुड़ सहित मेरठ, बागपत, बुलंदशहर और बिजनौर में पिछले छह महीनों के दौरान हुई वाहनों और छोटे प्रतिष्ठानों में आगजनी की घटनाओं का ब्योरा मांगा है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपित इन घटनाओं के जरिए दहशत फैलाने की साजिश के तहत रिहर्सल कर रहे थे।

    एटीएस ने शाकिब, अरबाब, विकास गहलावत और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने चारों आरोपितों को पांच दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया है।

    नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी

    रिमांड के दौरान उनसे पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अबू बकर ने उन्हें देश में दहशत फैलाने के लिए तैयार किया था।

    आरोपितों को निर्देश दिया गया था कि जितनी अधिक घटनाएं करेंगे, उतने अधिक रुपये मिलेंगे।

    इसी के तहत वह पिकअप, बाइक और अन्य वाहनों में आग लगाकर उसका वीडियो बनाते थे और उसे पाकिस्तान भेजते थे। बताया गया है कि प्रत्येक घटना के बदले करीब 12 हजार रुपये उनके खातों में भेजे जाते थे।

    आगजनी के वीडियो मिले

    एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार आरोपितों के मोबाइल फोन से कई आगजनी की घटनाओं के वीडियो मिले हैं। एटीएस अब इन वीडियो की लोकेशन और समय का मिलान कर रही है, ताकि घटनास्थलों की पुष्टि की जा सके।

    उधर हापुड़ में भी पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले से किसी के सीधे जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- ISI हैंडलर्स के कहने पर हथियारों की तस्करी का धंधा कर रहा शाहबाज अंसारी, आतंकी गतिविधियों के लिए जुटा रहा फंड



    खबरें और भी