MCD के मेयर से मोदी सरकार के मंत्री... कौन हैं हर्ष मल्होत्रा, जिन्हें मिली दिल्ली भाजपा की कमान?
Delhi BJP New President: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने वीर ...और पढ़ें
-1779953105914_m.webp)
हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने। (फाइल फोटो सौजन्य- @hdmalhotra)
HighLights
हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को मिली नई जिम्मेदारी
वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे, नितिन नवीन ने की नियुक्ति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi BJP New President : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। अब केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मल्होत्रा का संगठन का लंबा अनुभव है। वह पार्षद, महापौर से लेकर मंत्री तक की राजनीतिक यात्रा तय की है। सचदेवा की टीम में वह प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने जाने और उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?
उन्होंने बीएससी (बाटनी) और एलएलबी (दिल्ली विश्वविद्यालय) तक शिक्षा प्राप्त की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2012 में वेलकम वार्ड से निगम पार्षद चुने गए और वर्ष 2015-16 में उन्हें पूर्वी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। उन्होंने स्कूली बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए 'सुपोषण कार्यक्रम' चलाया था।
वर्ष 2024 के आम चुनावों में पूर्वी दिल्ली से 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह ली। इस समय वह केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
खबरें और भी
दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले, वे देहदान समिति' के अध्यक्ष भी रहे हैं और अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
2 साल में 2 प्रमोशन... अब परीक्षा की बारी
मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं और पार्टी के अनुभवी नेता हैं। 2024 में पूर्वी दिल्ली से पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद अब दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। उनके सामने अब अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।
वीरेंद्र सचदेवा की ली जगह
इससे पहले ये जिम्मेदारी वीरेंद्र सचदेवा के पास थी, जिनके नेतृत्व में दिल्ली में पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। वीरेंद्र सचदेवा को मार्च 2023 में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। एमसीडी चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष आदर्श गुप्ता द्वारा इस्तीफा देने के बाद से सचदेवा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष रूप में कार्य कर रहे थे।