Delhi BJP President: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली भाजपा की कमान
Harsh Malhotra appointed Delhi BJP President: दिल्ली भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। अब हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया ...और पढ़ें

Delhi BJP President Harsh Malhotra : हर्ष मल्होत्रा।
HighLights
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद में बदलाव।
हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष।
भाजपा ने दिल्ली में नया नेतृत्व नियुक्त किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली में अपनी पार्टी के अंदर संगठनात्मक बड़ा बदलाव किया है। अब दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष बदल गए हैं। हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हर्ष मल्होत्रा (केंद्रीय राज्य मंत्री) को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बता दें कि हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। पिछले कई महीनों से दिल्ली भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा जोरों पर थी।
पार्टी ने अपने मजबूत वोट बैंक पंजाबी मतदाताओं को ध्यान में रखकर सचदेवा के बाद फिर से पंजाबी नेता पर विश्वास जताया है। अगले वर्ष नगर निगम का चुनाव भी है।

पिछले साल नेताओं से ली थी राय
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पिछले वर्ष जुलाई में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर दिल्ली के भाजपा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से राय ली थी।
पहले यह चर्चा थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- Delhi BJP New President: कौन हैं हर्ष मल्होत्रा जिन्हें मिली दिल्ली BJP की कमान
माना जा रहा था कि बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनावों के कारण दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला टल गया था। लेकिन आज वो घड़ी आ गई और भाजपा ने दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया।
वीरेंद्र सचदेवा के कार्यकाल में बनी ट्रिपल इंजन सरकार
उम्मीद थी कि अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा फिर से अध्यक्ष बन सकते हैं, क्योंकि उनकी अध्यक्षता में भाजपा 27 वर्षों के बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी करने में सफल रही है। वे पहले अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बनी है।
बता दें कि तत्कालीन अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2022 में वीरेंद्र सचदेवा को अध्यक्ष बनाया गया था। मार्च 2023 में उन्हें स्थायी अध्यक्ष बना दिया गया। वे पंजाबी समुदाय से आते हैं।

दिल्ली में पंजाबियों की अच्छी संख्या है और वे भाजपा के परंपरागत मतदाता माने जाते हैं। इसलिए इस बार भी पंजाबी नेता को दिल्ली की कमान सौंपी गई है। सचदेवा के साथ ही पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और राजीव बब्बर के नाम चर्चा थे।