Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 3 दिन दिल्ली-NCR में जमकर होगी बारिश, IMD ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:47 PM (IST)

    Weather Updates: दिल्ली-NCR में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बारिश के कारण दिल्ली-NCR में फिर से भीषण ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश। जागरण

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश।

    2. झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत।

    3. जलभराव और भीषण जाम से हो सकती है परेशानी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2-3 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार सुबह से भी रुक-रुकर बारिश हो रही है। वहीं, दोपहर के बाद से राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में झमाझम बारिश हुई है।

    बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में फिर से जलभराव का खतरा पैदा हो गया है।

    jagran News - 2026-08-08T172551.696

    उधर, तेज बारिश के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की सड़कों पर भीषण जमा लगा था। इस दौरान वाहन रेंगने नजर आए थे।

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके बाद भी अभी अगले कई दिन वर्षा का दौर बना रहेगा।

    दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

    दिल्ली में अगस्त माह की शुरुआत इस बार मूसलधार वर्षा के साथ हुई है। इस साल अगस्त के शुरुआती 7 दिनों में ही 127 मिमी वर्षा हो गई है, जो 2011 के बाद से अगस्त के पहले सप्ताह में हुई सबसे अधिक वर्षा है। इस साल अगस्त के पहले सप्ताह ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    C-129-1-NOI1139-457877

    बारिश में ढही 100 साल पुरानी हवेली

    महेंद्रगढ़ में पिछले एक सप्ताह से हो रही वर्षा के बीच गांव छिलरो में शनिवार सुबह करीब 7 बजे करीब 100 वर्ष पुरानी जर्जर हवेली का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबा रास्ते के साथ सामने रह रहे नरेंद्र के मकान के पास जा गिरा और पास खड़े बिजली के खंभे से भी जा टकराया, जिससे खंभा जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गया।

    78686432

    फरुखनगर से जमालपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव के निकलते वाहन। जागरण

    बारिश ने खोली नगर पालिका की व्यवस्था की पोल

    गुरुग्राम के फरुखनगर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मूसलधार वर्षा ने फरुखनगर नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की वर्षा के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा और वाहन रेंगते नजर आए।

    खबरें और भी