विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, बारिश के बाद सड़कों पर लंबा जाम; हर तरफ भरा पानी

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 12:56 PM (IST)

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश हो रही है और काले बादल आने से दिन में ...और पढ़ें

HighLights

  1. नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश से दिन में अंधेरा।

  2. बारिश के कारण तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

  3. दफ्तर जाने वाले लोगों को हाईवे पर जाम का सामना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बहुत तेज बारिश हुई। एनसीआर में बार-बार बिजली कड़क रही है और आसमान में काले बादल छाने से दिन ही अंधेरा छा गया है।  

दिन में ही छाया अंधेरा 

आज सोमवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था और कई इलाकों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। अभी कुछ ही देर पहले करीब 11 बजे नोएडा में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

jagran News - 2026-08-24T132822.465जखीरा अंडरपास में भरा पानी। ANI

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच जखीरा अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.41.28

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश होने से एनएच-9 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर ही चलना पड़ाय़

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.06.08

गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.30.00

तेज बारिश होने से दिल्ली के कमला नगर निगम मार्केट में जलभराव हो गया है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 10.43.12 (1)तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण

गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े कम पड़ गए। एक बार फिर से बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।

compressed_ANI_20260823040_53678132तेज बारिश के बीच सड़क से गुजरता स्कूटी सवार। ANI

दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी

उधर, दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि बारिश के जलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, कई इलाकों में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है।

गुरुग्राम में भी तेज बारिश

गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.23.32गुरुग्राम में तेज बारिश से सड़क पर भरा पानी। जागरण

बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी और यातायात प्रभावित हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 10.43.12गाजियाबाद में तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण

गाजियाबाद में तेज बारिश होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम लगने की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत और किसानों को फायदा

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना बरकरार है।

उधर, सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।