Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब हिंदूराव के डॉक्टर भी कहलाएंगे प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर

    Updated: Tue, 12 May 2026 02:23 AM (IST)

    दिल्ली नगर निगम संचालित नार्थ डीएमसी मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हिंदूराव अस्पताल के 90 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अकादमिक पदनाम दिए गए ...और पढ़ें

    हिंदूराव अस्पताल के 90 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अकादमिक पदनाम दिए गए हैं।

    हिंदूराव अस्पताल के 90 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अकादमिक पदनाम दिए गए हैं। 

    HighLights

    1. हिंदूराव के 90 डॉक्टरों को अकादमिक पदनाम मिले।

    2. एनएमसी 2025 गाइडलाइन के तहत यह निर्णय।

    3. मेडिकल कॉलेज की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम संचालित नार्थ डीएमसी मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और क्लिनिकल प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हिंदूराव अस्पताल के 90 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अकादमिक पदनाम दिया गया है।

    इन्हें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की 2025 गाइडलाइन के तहत हिंदू राव अस्पताल से जुड़े 90 विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे अकादमिक पदनाम दिए गए हैं। इससे मेडिकल कालेज का शिक्षण ढांचा अधिक व्यवस्थित और औपचारिक रूप से मजबूत होगा।

    हिंदू राव अस्पताल इसका प्रमुख शिक्षण एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण केंद्र

    बताया गया कि कॉलेज वर्तमान में 60 एमबीबीएस सीट हैं। हिंदू राव अस्पताल इसका प्रमुख शिक्षण एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण केंद्र है। यहां छात्रों को वार्ड, ओपीडी, आपरेशन थिएटर और आपातकालीन सेवाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे पहले विशेषज्ञ डॉक्टर छात्रों को प्रशिक्षण तो देते थे, लेकिन उनके पास औपचारिक शिक्षकीय पदनाम नहीं थे।

    अब उन्हें आधिकारिक अकादमिक पहचान मिलने से एनएमसी के फैकल्टी मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता, क्लिनिकल एक्सपोजर और भविष्य में सीट वृद्धि की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस में 14 साल बाद गठित हो रही प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर घमासान, मनमानी और अनदेखी का आरोप

    खबरें और भी