IIT दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, लेक्चर हाल काॅम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर दी जान; मोबाइल खोलेगा राज
आईआईटी दिल्ली के एक छात्र ने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक ने आईआईटी कैम्पस में स्थित लेक्चर हाल काॅम्प्लेक्स के छठे फ्लोर से कूदकर जान दे दी है।
HighLights
आईआईटी दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या।
कॉलेज परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के एक छात्र ने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। आगे की जानकारी का इंतजार है।
मां के साथ रहता था कैम्पस के बाहर
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र का नाम ऋषिकेश कुमार (31 वर्ष) है। वह एमएससी फिजिक्स के द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शिवालिक हॉस्टल में रहता था। जांच में पता चला है कि बिहार का रहने वाला था। फिलहाल, वह अपनी मां के साथ कैम्पस के बाहर रह रहा था। वह विमहंस हॉस्पिटल में भी भर्ती रह चुका था। मृतक ने आईआईटी कैम्पस में स्थित लेक्चर हाल काॅम्प्लेक्स के छठे फ्लोर से कूदकर जान दे दी है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:33 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूदने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को कैंपस के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
सुबह आठ बजे कैम्पस में हुआ था दाखिल
अभी तक की जांच से पता चला कि सुबह लगभग 8 बजे वह मुख्य गेट से आईआईटी दिल्ली कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स गया, लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा और इमारत के सामने की तरफ से लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की ओर कूद गया।
मृतक के शरीर पर गिरने से लगी चोटों के अलावा और कोई संदिग्ध निशान नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है।
फिलहाल, पुलिस उसमें के मैसेज आदि की जांच कर कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने संस्थान से काउंसलिंग रिकॉर्ड और दूसरी जरूरी जानकारी ली है। तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खौफनाक वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली- सब ड्रामा कर रहे हैं
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी भूल जाओ', ऋषभ पंत से किसने कही ये बात?
