दिल्ली में अवैध रूप से रह रही थी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की निष्कासन की प्रक्रिया
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की विदेशी सेल ने शालीमार बाग से एक बांग्लादेशी महिला मीतू अख्तर को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके फोन से बांग् ...और पढ़ें

शालीमार बाग से एक बांग्लादेशी महिला मीतू अख्तर को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया।
HighLights
शालीमार बाग से बांग्लादेशी महिला मीतू अख्तर गिरफ्तार।
फोन में मिले बांग्लादेशी दस्तावेज और प्रतिबंधित ऐप।
अवैध घुसपैठ के आरोप में निष्कासन प्रक्रिया शुरू।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की विदेशी सेल ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शालीमार बाग क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए देश से निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिला के कब्जे से एक स्मार्ट फोन बरामद किया है, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल मिला। इसके अलावा मोबाइल गैलरी में बांग्लादेशी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला की पहचान मीतू अख्तर (28) के रूप में हुई है, जो ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली है।
मैक्स अस्पताल के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया
उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि विदेशी सेल की टीम ने इंस्पेक्टर विपिन कुमार और एसीपी राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 23 मार्च की सुबह विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन और आजादपुर मंडी क्षेत्र में छापेमारी की। लंबे समय तक तलाश के बाद मैक्स अस्पताल के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।
बिना वैध दस्तावेज के रह रही थी भारत में
शुरुआती पूछताछ में महिला ने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उसके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने विस्तृत जांच की। डिजिटल जांच, दस्तावेजों की पुष्टि और फोटो साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि महिला बांग्लादेश की नागरिक है और बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रही थी।
खबरें और भी
जांच में पता चला कि उसे पहले पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक रोबिउल द्वारा भारत लाया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया है और उसे उसके देश वापस भेजने की कार्रवाई जारी है।