Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म हुआ इंतजार: बदायूं से दिल्ली के लिए पहली ट्रेन को मंजूरी, जानें कासगंज या मथुरा... किस रास्ते जाएगी ट्रेन?

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के अथक प्रयासों से इस सेवा को मंजूरी मि ...और पढ़ें

    बदायूं रेलवे स्‍टेशन

    बदायूं रेलवे स्‍टेशन

    HighLights

    1. केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया था प्रयास, भेजा गया था प्रस्ताव, अप्रैल में चलने की संभावना

    जागरण संवाददाता, बदायूं। जनपद वासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है और यह ऐसी खबर है जो पिछले कई साल से लोग बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू कराए जाने की मांग करते आ रहे थे। अब यह मांग लगभग पूरी हो गई है। बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होगी। अब इसकी मंजूरी मिल गई है। बदायूं के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के अथक प्रयास से ये संभव हो सका है। इससे जनपदवासियों में काफी खुशी का माहौल है।

    बदायूंवासि‍यों के ल‍िए अब लिए दिल्ली दूर नहीं रही। अब जल्द ही बदायूं होते हुए रेल सेवा शुरू हो जाएगी। बदायूं जिले से सीधे दिल्ली के लिए कोई रेल सेवा नहीं थी और न ही यहां से दिल्ली के लिए कोई रेलवे लाइन है। दिल्ली के लिए केवल रोडवेज बसों की सुविधा है।

    C-475-1-BRY1012-448050

    जो परिवहन निगम के अनुसार काफी अच्छी है और 24 घंटे इस रूट पर रोडवेज बसों की सुविधा है लेकिन रेल सेवा न होने से जिले के लोग पिछले कई वर्षों से इसकी मांग करते आ रहे थे। प्रत्येक चुनाव में यह मुद्दा खूब उठता रहा है। जनता की मांग नेताओं तक पहुंचती थी।

    इसको लेकर तमाम ज्ञापन, प्रदर्शन आदि भी हो चुके हैं। उसके अनुसार दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू नहीं हो पाई। पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने आश्वासन दिया था कि बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू करा कर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने रेलवे की अधिकारियों से संपर्क किया और रेल मंत्री से भी सिफारिश की।

    खबरें और भी

    इस पर बरेली से बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अब उसको मंजूरी मिल गई है। यह बदायूं जिले के लिए बहुत बड़ा काम हुआ है। पहले कई वर्षों से जो जनता मांग करती आ रही थी, अब वो पूरी हो गई है। अब बरेली से बदायूं होते हुए कासगंज से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होगी। इसको मंजूरी तो मिल ही गई है, अब रेल सेवा भी शुरू हो जाएगा।

    रोडवेज बसों के यात्रियों पर पड़ेगा असर, कम होंगे यात्री

    बरेली से बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होने से परिवहन निगम पर भी असर पड़ेगा। इससे रोडवेज बसों का लोड फैक्टर भी घट सकता है। हालांकि पिछले लंबे समय से बदायूं से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बहुत अच्छी तरह से उपलब्ध कराई जा रही है।

    इसमें कोई लापरवाही नहीं हो रही। समय पर सभी बसों का संचालन हो रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी रहती है। ट्रेन शुरू होने से यात्रियों की संख्या में कमी आएगी। बसों पर कितना असर पड़ेगा, यह ट्रेन शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    अप्रैल में रेल सेवा शुरू होने का अनुमान

    बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू होने की स्वीकृति मिल गई है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि यह ट्रेन अप्रैल के पहले सप्ताह में या दूसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी। अभी रूट चार्ट निर्धारित नहीं हुआ है।

    उम्मीद है कि बरेली से चलकर बदायूं कासगंज होते हुए सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना होगी या फिर ट्रेन को बदायूं कासगंज और मथुरा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

    कुछ दिन पहले ही संसद में धर्मेंद्र यादव ने उठाया था सवाल

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही आजमगढ़ के वर्तमान और बदायूं के पूर्व सांसद रहे धर्मेंद्र यादव ने जिले के रहने वाले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को देखकर ट्रेन संचालन न होने को लेकर सवाल उठाए थे।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पर तंज भी कसा था कि जबसे मंत्री बने हैं तब से बदायूं के लिए कुछ नहीं किया, ट्रेन तक नहीं चलवा सके। इसके बाद बीएल वर्मा ने भी जवाब देते हुए चश्मा बदल कर जिले के विकास को देखने और जल्द ट्रेन संचालन शुरू होने की बात कही थी।

     

    यह जनपद वासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हमने पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों और रेल मंत्री से भी इस संबंध में बात की थी और उनसे कहा था कि बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू की जाए। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसको अब मंजूरी मिल गई है। अनुमान है कि अप्रैल के पहले सप्ताह या दूसरे सप्ताह में ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

    - बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री बदायूं


    यह भी पढ़ें- रिश्वत के 60 हजार नहीं दे पाया बेटा, और तड़प-तड़प कर मर गया पिता: बरेली जेल का शर्मनाक वाकया