स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, जांच के बाद ही राजधानी में मिल रही एंट्री
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टीकरी, औचंदी और सिंधु बॉर्डर पर ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
HighLights
दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा कड़ी।
टीकरी, औचंदी, सिंधु बार्डर पर वाहनों की गहन जांच जारी।
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, पीसीआर तैनात।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों व लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
टीकरी, औचंदी व सिंधु बार्डर पर वाहनों को जांच के बाद ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति मिल रही है। औचंदी बार्डर पर पिकेट के साथ पुलिस के जवान सहित पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) को भी तैनात किया गया है। हरियाणा की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं।
संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर
इसके अलावा वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। जांच व पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही वाहनों को दिल्ली में आने अनुमति मिल रही है। कुछ इसी प्रकार से सिंधु बार्डर से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों पुलिस जांच के लिए रोक रही है। जिसके कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लगती दिखाई दे रही है।
ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचे में सामान्य रूप से लगने वाले समय से अतिरिक्त समय लग रहा है। इसके अलावा पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई। जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सीमाओं पर सुरक्षा जांच के कारण वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना अवश्य करना पड़ रहा है।
लेकिन फिर भी लोग जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसके मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। ताकि शांतिपूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस सम्पन्न हो सके।
