Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway बदल रहा 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम, अब चुटकियों में बुक होंगी ट्रेन टिकटें

    Updated: Sun, 10 May 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के यात्री आरक्षण सिस्टम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है, जिसमें यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। यह अपग्रेडेश ...और पढ़ें

    रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम होगा अपग्रेड। (AI Generated Image)

    रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम होगा अपग्रेड। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. रेल मंत्री ने आरक्षण सिस्टम अपग्रेड के निर्देश दिए।

    2. यात्रियों को अपग्रेडेशन से कोई परेशानी नहीं होगी।

    3. RailOne ऐप से रोजाना लाखों टिकट बुक हो रहे।

    पीटीआई, नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रेलवे के यात्री आरक्षण सिस्टम को अपग्रेड करते समय यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गुरुवार को रेल भवन में समीक्षा बैठक की गई।

    रेल मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा रिजर्वेशन सिस्टम वर्ष 1986 में शुरू किया गया था। पिछले 40 वर्षों में इसमें कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब इसे पूरी तरह नई तकनीक के साथ तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिस्टम की क्षमता बढ़ाना और टिकट बुकिंग को पहले से अधिक आसान बनाना है।

    ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बढ़ा चलन

    अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2002 में भारतीय रेलवे ने इंटरनेट के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की थी। अब ज्यादातर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं और टिकट खिड़कियों पर निर्भरता काफी कम हो गई है।

    रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल टिकट बुकिंग की करीब 88 प्रतिशत मांग ऑनलाइन माध्यमों से पूरी हो रही है।

    RailOne एप तेजी से हो रहा लोकप्रिय

    रेल मंत्रालय ने बताया कि RailOne एप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और एक साल से भी कम समय में इसे 3.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

    खबरें और भी

    यह एप टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन से जुड़ी जानकारी और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी देता है।

    हर दिन 9.29 लाख टिकट हो रहे बुक

    मंत्रालय के अनुसार, RailOne ऐप के जरिए रोजाना करीब 9.29 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं। इनमें 7.2 लाख अनारक्षित टिकट और 2.09 लाख आरक्षित टिकट शामिल हैं। अनारक्षित टिकटों में प्लेटफॉर्म टिकट भी शामिल हैं।

    ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गूगल प्ले स्टोर से इसे 3.16 करोड़ बार और एप्पल डिवाइस पर 33.17 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

    यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

    रेल मंत्रालय का कहना है कि नए रिजर्वेशन सिस्टम के लागू होने के बाद टिकट बुकिंग पहले से तेज, आसान और अधिक भरोसेमंद होगी। साथ ही सिस्टम की क्षमता बढ़ने से एक साथ अधिक लोग टिकट बुक कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- Indian railway updates : एआई बताएगा टिकट कंफर्म होगा या नहीं, अब हाइटेक हो जाएगा रिजर्वेशन सिस्टम

    यह भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे में नहीं दिख रहा तालमेल, सिस्टम पर रिजर्वेशन तो एनटीईएस पर ट्रेन डाइवर्ट