Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: रेलवे में नहीं दिख रहा तालमेल, सिस्टम पर रिजर्वेशन तो एनटीईएस पर ट्रेन डाइवर्ट

    By Nishant Yadav Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:46 PM (IST)

    Indian Railways:  यात्रियों को उनके स्टेशन पर ट्रेन के आने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। ...और पढ़ें

    कानपुर गंगा नदी के पुल पर गर्डर बदलने के कारण ट्रेन 05033 गोमतीनगर-ब्रांद्रा स्पेशल का रूट बदल दिया

    कानपुर गंगा नदी के पुल पर गर्डर बदलने के कारण ट्रेन 05033 गोमतीनगर-ब्रांद्रा स्पेशल का रूट बदल दिया 

    HighLights

    1. गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल की गलत फीडिंग से यात्री हो रहे परेशान

    2. रूट बदल परिवर्तित स्टेशन सीतापुर व लखीमपुर का रिजर्वेशन भी शुरू

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बच्चों के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां शुरु होने से पहले स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन का प्रयास कर रहे लोग रेलवे में तालमेल के अभाव के कारण काफी परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांद्रा जाने वाली गोमतीनगर स्पेशल की गलत फीडिंग से हो रही हैं।

    रेलवे ने इस ट्रेन का रूट बदलने के साथ ही साथ परिवर्तित स्टेशन सीतापुर व लखीमपुर का रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। रिजर्वेशन कराकर यात्री जब नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर ट्रेन की पोजीशन ले रहे हैं तो इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन को डाइवर्ट दिखाया जा रहा है।

    रेलवे ने कानपुर गंगा नदी के पुल पर गर्डर बदलने के कारण ट्रेन 05033 गोमतीनगर-ब्रांद्रा स्पेशल का रूट बदल दिया है। इस ट्रेन के संचालन अब कानपुर-कासगंज की जगह सीतापुर-लखीमपुर-मथुरा होकर किया जा रहा है।

    रेलवे ने इस रूट पर सीतापुर और लखीमपुर से ट्रेन का रिजर्वेशन तो शुरू कर दिया है, लेकिन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम परिवर्तित रूट को फीड नहीं कर सका है। इस कारण यात्रियों को उनके स्टेशन पर ट्रेन के आने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

    ट्रेन 05033 स्पेशल का संचालन सप्ताह में एक दिन सोमवार को गोमतीनगर से और 05034 स्पेशल का मंगलवार को बांद्रा से होता है। एनटीईएस पर 05034 स्पेशल का रूट तो मैलानी-लखीमपुर व सीतापुर होकर दिखाया जा रहा है। वहीं, 14 अप्रैल को गोमतीनगर से रवाना हुई 05033 स्पेशल का रूट डालीगंज से गंगापुर सिटी तक डाइवर्ट दिखाया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! इन 3 ट्रेनों में बिक रहा था अनअप्रूव्ड ब्रांड का पानी, रेलवे टीम ने मारा छापा

    रास्ते में लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेन को निरस्त बताया जा रहा है। एनटीईएस पर 20 अप्रैल को भी लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेन निरस्त की जानकारी दी जा रही है। यात्री राहुल पांडेय ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए एनटीईएस पर ट्रेन के सीतापुर व लखीमपुर स्टेशन पर ठहराव करने का सुझाव भी दिया है।

    यह भी पढ़ें- कहीं निरस्त तो कहीं डाइवर्ट... रूट बदलने से यूपी से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का बढ़ा सिरदर्द