दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट की बीच रास्ते से वापसी, यात्री के घबराने से रद हुई उड़ान
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई2314 को एक यात्री की घबराहट के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद पार्किंग बे में वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा कारणो ...और पढ़ें

दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई2314 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही वापस पार्किंग बे में लौटना पड़ा। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
इंडिगो 6ई2314 उड़ान दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी।
एक यात्री की घबराहट के कारण विमान वापस लौटा।
सुरक्षा कारणों से उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शनिवार की सुबह दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई2314 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही वापस पार्किंग बे में लौटना पड़ा।
दरअसल, एक यात्री के उड़ान भरने से पहले घबरा जाने के कारण पायलट को सावधानीवश विमान को वापस पार्किंग बे में आना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, यात्री ने अचानक उड़ान के दौरान घबराहट महसूस की, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए उड़ान रद कर दी गई।
विमान में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी उड़ान से गंतव्य तक भेजा जाएगा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
यह खबर अपडेट की जा रही है...