दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच इंडिगो के यात्री का गुस्सा फूटा, 'कैटल क्लास' बोल एयरलाइन और डायल को घेरा
यात्री अनुराग ने भारी वर्षा में आईजीआई एयरपोर्ट पर इंडिगो द्वारा एयरोब्रिज न दिए जाने पर शिकायत की, जिससे यात्रियों को फिसलन भरी सीढ़ियों से उतरना पड़ ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट में बारिश के दौरान एरोब्रिज की जगह सीढ़ियों से यात्रियों को उतारने पर यात्री का गुस्सा फूटा। फोटो: एक्स
HighLights
यात्री ने भारी वर्षा में एयरोब्रिज न मिलने पर इंडिगो पर आरोप लगाया
इंडिगो ने एयरोब्रिज आवंटन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को जिम्मेदार ठहराया
डायल ने स्पष्ट किया, रिमोट बे पर सीढ़ी एयरलाइन की जिम्मेदारी
गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। झमाझम वर्षा के बीच IGI एयरपोर्ट पर उड़ानों के प्रबंधन और यात्री सुरक्षा को लेकर इंडिगो की उड़ान से उतरे यात्री ने बहस छेड़ दी।
यात्री ने इंडिगो को घेरते हुए कहा कि भारी वर्षा के बावजूद एयरलाइन द्वारा एयरोब्रिज उपलब्ध न कराए जाने के कारण यात्रियों को बिना शेड वाली फिसलन भरी सीढ़ी से नीचे उतरना पड़ा, जिससे कई यात्री पानी में पूरी तरह भीग गए।
पीड़ित यात्री अनुराग ने एक्स पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा कि IGI एयरपोर्ट पर वर्षा के बावजूद उन्हें एयरोब्रिज की सुविधा नहीं दी गई।
Travelled with @IndiGo6E today. Despite heavy rain at Delhi Airport, no aerobridge was provided. Passengers had to disembark via uncovered stairs, getting drenched, while the carpet on the stairs was slippery—a clear safety risk.
— Anuurag (@Anuuragsaxena) August 6, 2026
Customer experience is what builds a brand.… pic.twitter.com/H8q0NIfbAI
बिना कवर वाली सीढ़ी पर लगा कालीन बारिश के कारण गीला और बेहद फिसलन भरा हो चुका था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ब्रांड का निर्माण ग्राहक के अनुभव से होता है।
कैटल क्लास के नाम पर यात्रियों से मवेशियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं होना चाहिए।
एयरलाइन ने झाड़ा पल्ला, एयरपोर्ट पर ठीकरा
यात्री की शिकायत पर इंडिगो एयरलाइन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, लेकिन उनके जवाब से विवाद और बढ़ गया। एयरलाइन के प्रतिनिधि ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए सफाई दी कि एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज का आवंटन एयरलाइन के हाथ में नहीं होता, बल्कि यह संबंधित एयरपोर्ट अथारिटी (IGI के मामले में डायल) के अधिकार क्षेत्र में आता है।
जवाबदेही से नहीं भाग सकती एयरलाइन
इंडिगो के इस तर्क पर पीड़ित यात्री ने दोबारा पलटवार करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एयरलाइन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथारिटी पर दोष मढ़ने के बजाय एयरलाइन को अपनी इस घोर लापरवाही की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
खबरें और भी
सुरक्षा जैसी अहम चीज का ठेका दूसरों के सिर नहीं फोड़ा जा सकता। मामला बढ़ता देख दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन एजेंसी डायल और इंडिगो की टीम ने यात्री से संपर्क साध कर पीड़ित यात्री के उड़ान से जुड़ी जानकारी और संपर्क नंबर मांगे हैं, ताकि इस पूरे मामले की जांच की जा सके।
उधर डायल का इस मामले में कहना है कि जब एयरोब्रिज पर जगह नहीं होती है, तब एयरक्राफ्ट को रिमोट बे पर खड़ा किया जाता है। रिमोट बे में सीढ़ी का इंतजाम डायल नहीं बल्कि संबंधित एयरलाइंस द्वारा नियुक्त ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी सेवाएं देती है। यहां डायल की कोई भूमिका नहीं होती है।