Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ISIS और Jaish आतंकियों के निशाने पर थे देश भर में धार्मिक स्थल, दिल्ली-मुंबई में Toy Car Bomb से करने थे धमाके

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:00 PM (IST)

    ISIS और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी देश भर के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले थे, इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई में Toy Car Bomb से धमाके करने थे। इन ...और पढ़ें

    आईएसआईएस का आतंकी रिजवान कुशीनगर से पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी: फोटो एआई जनरेडेट ( पुलिस जांच वाला)

    आईएसआईएस का आतंकी रिजवान कुशीनगर से पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी: फोटो एआई जनरेडेट ( पुलिस जांच वाला)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान अहमद और मुंबई से गिरफ्तार किए गए Jaish‑e‑Mohammed आतंकी मोस्साब अहमद उर्फ कलाम व मोहम्मद हमाद कालरा के सीरिया के आतंकी संगठन Islamic State से लंबे समय से जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं।

    दोनों मॉड्यूल के आतंकियों की योजना आतंकी संगठनों में मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने और देश भर के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की थी। इन माॅड्यूल के पकड़े गए सभी आतंकियों को पाकिस्तान व सीरिया में बैठे हैंडलर, इंटरनेट मीडिया के जरिये बम बनाने के प्रशिक्षण दे चुके थे।

    bomb_blast_plan_

    धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश

    रिजवान को धार्मिक स्थलों में ब्लास्ट करने का टास्क दिया गया था जबकि कलाम व कालरा को धार्मिक स्थलों के अलावा दिल्ली और मुंबई में Toy Car Bomb के जरिये दहलाने का टास्क मिला था।

    आईबी की सूचना पर स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस व मुंबई एटीएस के सहयोग से 24 घंटे के भीतर ISIS व जैश के इन तीनों आतंकियों काे गिरफ्तार किया है।

    ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर ऑफ प्राेफेट’ से जुड़ाव

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि ये दोनों पैन इंडिया आतंकी माॅड्यूल हैं। मोस्साब अहमद उर्फ कलाम (कल्याण, मुंबई) व मोहम्मद हमाद कालरा (वेस्ट मुंबई) 'मिशन खिलाफत' और 'सोल्जर ऑफ प्राेफेट' जैसे कट्टरपंथी ग्रुप्स से जुड़े थे।

    खबरें और भी

    दोनों पिछले कुछ समय से Toy Car में बम फिट कर हमले की तैयारी में जुटे हुए थे। पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर अबु हुफेजा से इनकी नियमित बात होती थी। अबु हुफेजा से दोनों मैसेंजर एप से अक्सर बात करते थे।

    इस माड्यूल से मुंबई के पांच नाबालिग जुड़े हुए हैं जो एजेंसियों के रडार पर हैं, पांचों नाबालिग, ISIS से प्रभावित बताए जा रहे हैं। सेल इस पैन इंडिया आतंकी मॉड्यूल के सभी लिंक के बारे में पता लगा रही है ताकि भविष्य में उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

    terrorist 1

    कुशीनगर से रिजवान अहमद की गिरफ्तारी

    यूपी के कुशी नगर से बीते शनिवार को सेल की टीम ने यूपी एटीएस के साथ मिलकर आतंकी रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया था। वह 2015 में ISIS से जुड़ गया था। अलग-अलग जगहों पर रहकर वह ISIS के लिए मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने में जुटा हुआ था।

    वह 2017 से 2023 तक पहले मुंबई की आर्थर रोड स्थित सेंट्रल जेल में बंद रह चुका है। उसके घर से बम बनाने का सामान व जेहादी साहित्य के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

    देशभर में स्लीपर सेल की तलाश

    मुंबई, दिल्ली और यूपी कनेक्शन वाले इस मॉड्यूल से संकेत मिल रहे हैं कि ISIS और Jaish मिलकर देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। जांच एजेंसियां अब पूरे देश में फैले इनके स्लीपर सेल की तलाश में जुट गई हैं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हैंडलर के आतंकी मंसूबों को जानने के बाद भी पपला और विकास करते रहे काम, यूपी एटीएस को मिला अहम सुबूत

    यह भी पढ़ें- सीरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बम बनाना सीखा, ISIS आतंकी रिजवान 200 युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश