ISIS आतंकी रिजवान को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस, भारत में भर्ती का था जिम्मा
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने आईएसआईएस आतंकी रिजवान अहमद को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है। उसे आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिय ...और पढ़ें
-1775362387032_m.webp)
आतंकी रिजवान अहमद को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी एटीएस द्वारा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार करके लाए गए आईएसआईएस आतंकी रिजवान अहमद को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर स्पेशल सेल पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
रिजवान अहमद 2017 से 2023 तक मुंबई के जेल में बंद था। वह 2015 से आईएस आईएस से जुड़ा हुआ था।
इसे भारत में आईएसआईएस (ISIS) के लिए भर्ती का काम सौंपा गया था। इसके कब्जे से बम बनाने का समान बरामद किया गया है। इसके कब्जे से कई आपत्तिजनक दस्ताबेज जैसे जेहादी लिटरेचर बरामद आदि भी बरामद किया गया है।
बता दें कि कुशीनगर के सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली रवाना हुई थी। पुलिस टीम ने उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जब्त किया है।
एक दशक पहले गया था मुंबई
पडरौना छावनी के राइन मोहल्ले में रहने वाला रिजवान अहमद रोजगार के सिलसिले में एक दशक पहले मुंबई गया था। मुंबई ब्लास्ट से जुड़े मामले की जांच कर रही एजेंसियों की छानबीन में उसके कमरे से विस्फोटक बरामद हुए।
वहीं, जांच में उसके नंबर से अंतरराष्ट्रीय कॉल और आइएसआइएस से तार जुड़े होने की पुष्टि होने पर वह छह वर्ष तक जेल में बंद रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज अपराध संख्या 80-2026 की जांच में भी उसकी भूमिका सामने आई।
यह भी पढ़ें- किराए के मकान में आतंकी साजिश रच रहा था विकास, ग्रेटर नोएडा के छपरौला गांव का निकला कनेक्शन
बताते चले कि बीते 23 फरवरी की स्पेशल सेल की टीम ने देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। करीब नौ दिनों तक कोलकाता और तमिलनाडु में छापामारी कर टीम ने सात बांग्लादेशी समेत कुल आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था', झांकी में सुदामा बन करता था डांस; खुलासा होने पर लोग हैरान
बांग्लादेश में बैठे लश्कर के हैंडलर शबीर अहमद लोन के निर्देश पर यह मॉड्यूल देश में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश बना रहा था। इसके लिए कई राज्यों में भीड़ वाले स्थानों की रेकी भी कर ली गई थी। आरोपितों के पास से उनके मोबाइल में इसके वीडियो भी बरामद हुए थे।