'आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था', झांकी में सुदामा बन करता था डांस; खुलासा होने पर लोग हैरान
ग्रेटर नोएडा के छपरौला में लोकेश उर्फ पपला पंडित के आतंकी होने का खुलासा होने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मोहल्ले वाले उसे मासूम सुदामा के रूप में जानत ...और पढ़ें
-1775358675928_m.webp)
चेक शर्ट और घुंघराले बाल वाला है पपला। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पपला इतना बड़ा कांड कर डालेगा कभी सोचा नहीं था। मासूम से दिखने वाला पपला मोहल्ले में होने वाले आयोजनों की झांकी में सुदामा की वेशभूषा धारण करता था और जमकर डांस करता था।
वहीं, लोगों को यह सुनकर ही अचंभा हो रहा है कि वह आतंकियों के साथ काम करने लगा है, अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। कुछ ऐसी ही चर्चाएं छपरौला की रामबिहार कॉलोनी की गली नंबर दो में महिलाएं कर रही हैं।
-1775358706946.jpg)
लोकेश उर्फ पपला पंडित का बड़ा भाई लकी। जागरण
आंतकी होने का पर्दाफाश
एटीएस की कार्रवाई में लोकेश उर्फ पपला पंडित के आंतकी होने का पर्दाफाश होने के बाद से उसके घर के बाहर मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के आने का सिलसिला जारी है।
महिलाओं में तरह-तरह की चर्चाएं
शनिवार को पड़ोस के मकान के बाहर करीब पांच से छह महिलाएं और युवक पपला के बारे में ही चर्चा कर रहे थे। कोई पपला को सीधा और सरल बता रहा था तो किसी का कहना था की नशे का आदी हो गया था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने से रुपये के लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता था।
यह भी पढ़ें- आतंकी नेटवर्क से जुड़ा ग्रेटर नोएडा का पपला, 6 महीने से था लापता और बदल गया था रहन-सहन
महिलाओं ने बताया कि पिछले कई वर्ष से वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा बनता था और जमकर डांस करता था, लेकिन पता नहीं क्यों पिछले वर्ष वह आयोजन के समय लापता रहा।