Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं बेकसूर हूं, मुकदमा लड़ूंगी', 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस का आरोपों से इनकार

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:48 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पटियाल ...और पढ़ें

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जैकलीन फर्नांडिस का इनकार। फोटो: आर्काइव

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जैकलीन फर्नांडिस का इनकार। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. जैकलीन ने 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों से इनकार किया

    2. पटियाला हाउस कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं अभिनेत्री

    3. ईडी ने सुकेश से उपहार और धन लेने का आरोप लगाया

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के वसूली और मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। जैकलीन बुधवार को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं और कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगी।

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने इससे पहले जैकलीन पर आरोप तय करते हुए कहा था कि रिकाॅर्ड पर उपलब्ध सामग्री प्रथमदृष्टया यह संदेह पैदा करती है कि जैकलीन फर्नांडिस ने पीएमएलए की धारा तीन के तहत अपराध किया, जो धारा चार के तहत दंडनीय है।

    सुकेश के साथ मिलीभगत के संकेत 

    अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि अपराध से अर्जित धन के इस्तेमाल को छिपाने में उनकी सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिलीभगत होने के पर्याप्त संकेत हैं।

    यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली रैकेट और मनी लाॅन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है। मामले की जांच ईडी पीएमएलए के तहत कर रही है। अदालत ने हाल ही में जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना व अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

    5.71 करोड़ रुपये के गिफ्ट और लाभ लेने का आरोप 

    ईडी का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से लगभग 5.71 करोड़ रुपये मूल्य के उपहार और अन्य लाभ प्राप्त किए। जांच एजेंसी के अनुसार सह-आरोपित पिंकी ईरानी और लीपाक्षी इलावादी द्वारा सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी दिए जाने के बाद भी उन्होंने ये लाभ स्वीकार किए।

    खबरें और भी

    ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि करीब 1.4 करोड़ रुपये जैकलीन की बहन जेराल्डिन जे वाकर के विदेशी बैंक खाते में भेजे गए, जबकि करीब 10 लाख रुपये उनके भाई वारेन जे फर्नांडिस के खाते में जमा कराए गए।

    यह भी पढ़ें- 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चन्द्रशेखर समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय, ट्रायल जल्द