Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में AMR पर प्रहार: OTC एंटीबायोटिक्स बिक्री के खिलाफ जागरूकता रैली, बिना पर्ची दवा पर चेतावनी

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

    Antibiotics Awareness दैनिक जागरण और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जगतपुरी में एएमआर (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इसमें बिन ...और पढ़ें

    दैनिक जागरण के एएमआर पर प्रहार अभियान के तहत जगतपुरी के पास से निकलती जागरूकता रैली। जागरण

    दैनिक जागरण के एएमआर पर प्रहार अभियान के तहत जगतपुरी के पास से निकलती जागरूकता रैली। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। Antibiotics Awareness दैनिक जागरण के अभियान एएमआर पर प्रहार अब लोगों के बीच पहुंच रहा है। इसी कड़ी में जगतपुरी में एंटीबायोटिक्स की ओवर द काउंटर (ओटीसी) की खुले आम बिक्री व बिना डाक्टर की पर्ची के दवा उपलब्ध कराने के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई।

    रैली का आयोजन दैनिक जागरण और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया। इस दौरान लोगों को एएमआर के विषय में जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस दौरान दुकानदारों और लोगों को बताया गया कि बिना डाक्टरी सलाह एंटीबायोटिक लेना जानलेवा हो सकता है। रैली में आस -पास के लोग व स्वास्थ कर्मचारी भी मौजूद रहे जिन्होंने नारे लगाकर लोगों को बिना डाक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा के नुकसान भी बताएं।

    यह भी पढ़ें- दवा नहीं, जहर बन सकती है बिना परामर्श ली गई एंटीबायोटिक्स; विशेषज्ञों ने जताई गंभीर चिंता

    सामान्य दवांओं की जगह देनी पड़ रही एंटीबायोटिक्स

    रैली में मुख्य रूप से दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन नर्सिंग होम फोरम के अध्यक्ष डा. वीके मोंगा मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि भारत में केमिस्ट और मरीज जिस तरह से बिना किसी परामर्श के एंटीबायोटिक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ एंटीबायोटिक्स का मिस-यूज हो रहा है।

    स्थिति यह हो गई है कि जो बीमारियां सामान्य दवाओं से ठीक हो जा रही थी उसके लिए हैवी एंटीबायोटिक्स देनी पड़ रही है। एंटीबायोटिक्स लेने के मामले में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सस्ते में बीमारी का इलाज करवाने का यह तरीका जानलेवा हो सकता है । बिना डाक्टरों के सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एंटी माइक्रोबियल पालिसी अनिवार्य, कम एंटीबायोटिक्स लिखने के लिए डॉक्टर होंगे प्रेरित: डॉ. JP सिंह