Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहांगीरपुरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, 50 लाख की चरस और गांजे के साथ दो गिरफ्तार

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM (IST)

    उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।

    जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. जहांगीरपुरी में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़।

    2. दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की चरस बरामद।

    3. बिहार से दिल्ली-एनसीआर में होती थी ड्रग्स की आपूर्ति।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने जहांगीरपुरी में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.525 किलो चरस और 3.8 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद चरस की कीमत पुलिस ने 50 लाख होने का दावा किया है। दोनों बिहार से ड्रग्स लाकर उसे दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करते थे।

    संयुक्त आयुक्त विजय सिंह का कहना है कि एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भलस्वा मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स की एक खेप की सप्लाई होने वाली है। डीसीपी आकांक्षा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से चरस के तीन पैकेट बरामद हुए।

    कब्जे से 1.525 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद

    उसकी पहचान नितिश कुमार के रूप में हुई। वह भलस्वा डेरी में रहता था वैसे मूलरूप से वह नवादा, बिहार का रहने वाला है। इसके कब्जे से 1.525 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई। जहांगीरपुरी थाना पुलिस द्वारा इससे पूछताछ के बाद जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास सुदामा कुमार नाम के के दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह विजय नगर, गाजियाबाद में रहता था लेकिन मूलरूप से नालंदा, बिहार का रहने वाला है। इसके कब्जे से 3.8 किलो गांजा बरामद हुआ।

    दोनों से पूछताछ द वे दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई कर कम समय में मोटा पैसा कमाना चाहते थे। इस नेटवर्क के तार बिहार और हरियाणा के कई बड़े तस्करों से जुड़े हैं। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली का वांटेड झपटमार चंदन उर्फ हड्डी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 37 मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश