Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली जनकपुरी हादसा: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज, गड्ढे में पेट के बल गिरे थे कमल

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 01:17 PM (IST)

    जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कमल की मौत 'ट्रामेट ...और पढ़ें

    दिल्ली में कमल की मौत का मामला। जागरण

    दिल्ली में कमल की मौत का मामला। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए खुले गड्ढे में बाइक समेत गिरकर जान गंवाने वाले 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत को लेकर अब डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

    वैसे यह प्राथमिक रिपोर्ट बताया जा रहा है, जिसमें अब तक मौत के सही समय की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों को उपलब्ध कराए गए इस रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण ट्रामेटिक एस्फिक्सिया, यानी सीने पर दबाव और सांस रुकना बताया गया है।

    पेट के बल गिरे थे कमल

    डॉक्टरों की रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे के बाद कमल ध्यानी गड्ढे में पेट के बल गिर गए थे। इस दौरान गड्ढे की गीली मिट्टी से उनका मुंह और नाक ढक गया, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई। साथ ही, सीने पर भारी वस्तु के दबाव के कारण सांस लेने की प्रक्रिया और अधिक बाधित हो गई, जो जानलेवा साबित हुई। यह स्थिति कमल के गड्ढे में गिरने के बाद उनके उपर गिरी उनकी बाइक के नीचे दबने से हुई होगी।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यह संभावना जताई गई है कि सीने पर पड़ा दबाव मोटरसाइकिल या किसी भारी वस्तु के गिरने से हुआ हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, इन परिस्थितियों में दम घुटने की स्थिति बनी और कुछ ही समय में युवक की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट में मृतक की दाहिनी जांघ व पैर पर मिले जलने के निशानों को लेकर भी अहम खुलासा किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि यह पोस्टमॉर्टम बर्न हो सकता है, जो मौत के बाद लंबे समय तक बाइक के साइलेंसर के संपर्क में रहने से बना।

    डॉक्टरों ने फिलहाल मौत के तरीके को दुर्घटनावश माना है। हालांकि, मौत के सटीक समय और पूरे घटनाक्रम को लेकर अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

    यह भी पढ़ें- जनकपुरी हादसा: लापरवाही बरतने वाली कंपनी के ठेकेदारों पर कसा शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

    गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार देर रात कमल के साथ यह हादसा उस समय हुआ था, जब वह अपनी बाइक से जोगेंदर सिंह मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दिन में ही खोदे गए गड्ढे के बगल से पार करते हुए वह अनियंत्रित हो गए थे और उसमें गिर गए थे।