विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कान्हा के स्वागत को सज रहे दिल्ली के मंदिर, झांकियों से लेकर भजनों तक दिखेगा भक्ति का रंग

Updated: Sun, 30 Aug 2026 11:06 PM (IST)

कान्हा के जन्मोत्सव के लिए दिल्ली के मंदिर सजकर तैयार हैं, जहां पारंपरिक भक्ति के साथ आधुनिक कार्यक्रमों का अनूठा ...और पढ़ें

कमानी सभागार में आयजित कृष्णा नृत्य नाटिका में मां यशोदा व कृष्ण का दृश्य। जागरण

कमानी सभागार में आयजित कृष्णा नृत्य नाटिका में मां यशोदा व कृष्ण का दृश्य। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली के मंदिरों में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में।

  2. द्वारका में रॉक बैंड के साथ आधुनिक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति।

  3. बिरला मंदिर और करोल बाग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

शशि ठाकुर, नई दिल्ली। कान्हा के जन्म का उल्लास मनाने के लिए राजधानी के मंदिरों में सजावट, झांकियों, विशेष पूजा- अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार जन्माष्टमी पर दिल्ली में भक्ति के पारंपरिक रंग के साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिलेगी।

कहीं वेद मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण भक्तिमय होगा तो कहीं राक बैंड और आधुनिक संगीत के साथ कृष्ण भजनों की प्रस्तुति युवाओं को आकर्षित करेगी। वहीं, मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।

द्वारका में कृष्ण भक्ति का दिखेगा आधुनिक अंदाज

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से तीन और चार सितंबर को द्वारका सेक्टर-10 स्थित डीडीए ग्राउंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह संस्थान की 36वीं जन्माष्टमी प्रस्तुति होगी। इस बार ‘कृष्ण जन्म लें यदि आज, तो पहचानोगे कैसे आप थीम के जरिए कृष्ण के विचारों और संदेश को आज की पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस आयोजन में करीब 50 हजार भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। पहली बार लाइव भजन क्लबिंग में राक बैंड और शाश्वत आनंद के कलाकार कृष्ण भजनों को आधुनिक संगीत के साथ पेश करेंगे।

79520548

महोत्सव की शुरुआत सैकड़ों वेद- पाठियों के सामूहिक मंत्रोच्चार से होगी। खास बात यह होगी कि इसमें युवा साधकों, कारपोरेट प्रोफेशनल्स और जेन- जी की भागीदारी भी रहेगी। 250 से अधिक कलाकार करीब 15 नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए कृष्ण की लीलाओं को मंच पर जीवंत करेंगे।

कथक, ओडिसी, छऊ, राजस्थानी और बंगाली नृत्य शैलियों का समावेश कार्यक्रम को खास बनाएगा। कृष्ण की कथाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण जैसे आज के मुद्दों पर भी संवाद होगा।

बिरला मंदिर में झांकियों के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

मंदिर मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण (बिरला) मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मंदिर के प्रशासक विनोद मिश्रा के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 150 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में पहले से 45 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और 16 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा और तीन कंट्रोल रूम से मंदिर की निगरानी की जाएगी। तीन सितंबर को शाम 5:30 बजे कृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत के प्रसंगों पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा निकलेगी। वृंदावन से रासलीला के कलाकारों के साथ दक्षिण भारत और पांच अन्य राज्यों से आए कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

करोल बाग में 50 वीं स्वर्ण जयंती शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

करोलबाग में एक सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 50 वीं स्वर्ण जयंती विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के संयोजक इंद्र मोहन शर्मा व अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि इस झांकी में 60 से अधिक मंदिरों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों की भागीदारी होगी। यात्रा में 25 झांकियां, 10 रथ, 15 बैंड और 10 कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी।

करीब दो हजार श्रद्धालुओं के पैदल यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यात्रा अजमल खां पार्क स्थित श्री गंगेश्वर धाम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रामजस रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। वहीं पहाड़गंज स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में चार सितंबर को जन्माष्टमी, पांच सितंबर को नंदोत्सव और 19 सितंबर को राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भक्ति विवेक नरसिंह महाराज जी करेंगे।

कृष्ण भक्तिमय बना रही नृत्य नाटिका

भारतीय कला केंद्र की ओर से मंडी हाउस स्थित कमानी आडिटोरियम में कृष्णा नृत्य नाटिका का मंचन दर्शकों को भाव विभोर कर रहा है। चार सितंबर तक मंचित होने वाली यह नृत्य नाटिका लोगों को द्वापर युग से साक्षात्कार करा रही है।

यह भी पढ़ें- जनमाष्टमी का सबसे बड़ा गाना, Alka-Kavita और अनुराधा ने दी आवाज; 'कान्हा' के बर्थडे पर धूम मचाया है कल्ट गीत

यह भी पढ़ें- कान्हा की बांसुरी में छिपा है अहंकार मिटाने का संदेश, यहां पढ़ें श्रीकृष्ण के आभूषणों का गहरा आध्यात्मिक अर्थ