विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोटेस्ट के बीच जंतर-मंतर बना अनोखा फूड हब, प्रदर्शनकारियों के लिए मिल रहे पिज्जा-बर्गर के गुमनाम ऑर्डर

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:52 AM (IST)

जंतर-मंतर पर सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान फूड डिलीवरी कंपनियों का जमावड़ा देखा गया, जहां प्रदर्शनकारियों के लिए मुंबई, हैदराबाद और पंजाब सहित विभिन्न शहरों से गुमनाम ऑर्डर दिए गए।

पिज्जा की डिलीवरी करने जंतर-मंतर पहुंचा डिलीवरी ब्वाय। जागरण

पिज्जा की डिलीवरी करने जंतर-मंतर पहुंचा डिलीवरी ब्वाय। जागरण

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को मिल रहे थे गुमनाम फूड ऑर्डर।

  2. स्विगी, जोमैटो जैसी कंपनियों ने की सैकड़ों डिलीवरी।

  3. स्वयंसेवकों ने की सफाई, लेकिन कचरा प्रबंधन बना चुनौती।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सीजेपी क विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यह दिनभर फूड डिलीवर कंपनियों का ठिकाना बना रहा। स्विगी, जोमेटो समेत अन्य फूड डिलीवर कंपनियों की बाइकें घूमती रही।

पूछने पर पता चला कि मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली के साथ ही पंजाब के शहरों से जंतर-मंतर के लिए आर्डर दिए जा रहे हैं, जिसे वहां किसी को भी देने को कहा गया है।

कनाट प्लेस स्थित विभिन्न रेस्तरां मेें ऐसे आर्डर खूब आते रहे। एक डिलीवरी ब्वाय आकाश ने बताया कि वह शाम चार बजे तक जंतर-मंतर पर कम से कम 10 डिलीवरी दे चुका है। उसके साथ चार डिलीवरी मैन रहे।

एक अनुमान के अनुसार, ऐसे अनाम आर्डर देने वालों ने जंतर-मंतर पर करीब 500 आर्डर दिए होंगे, जिसमें पिज्जा, बर्गर, समोसे, खाने की थाली समेत अन्य भोज्य पदार्थ थे।

एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें एक डिलीवरी पार्टनर को वर्षा के बीच डटे प्रदर्शनकारियों को खाने का पैकेट देते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि मुंबई के एक निवासी द्वारा पेमेंट कर दिए गए की डिलीवरी करने आए हैं।

किसी भी भूखे को दे देना...

यह आर्डर मुंबई के अनुज रावत ने किया था और निर्देश दिया था कि जंतर-मंतर पर इसे किसी भी भूखे व्यक्ति को बांट दिया जाए। इसी तरह, कई युवा संसद मार्ग पर आर्डर देकर फूड डिलीवर कंपनियों से आर्डर मंगाकर प्रदर्शनकारियों को बांटने के लिए ले जाते दिखे। जबकि, जनपथ मार्ग पर ऐसे फूड डिलीवर कंपनियों के डिलीवरी ब्वायों को काफी संख्या में देखा गया।

इसी तरह, आंदोलन स्थल के अंदर, बाहर तथा जाने वाले रास्तों पर भी लोग अपने सामर्थ्य अनुसार, पानी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, बिस्कुट, फल, कढ़ी चावल, बिरयानी, जूस, टाफी समेत अन्य चीजें थी। लोग स्टाल लगाकर तथा घूमघूमकर यह समान बांट रहे थे। पानी की बोतल बांटती एक युवती ने बताया कि वह नौकरी करती है और आधे दिन का वेतन उसने पानी पर खर्च कर बांट रही है।

एक तरफ वालंटियर्स की सफाई, दूसरी जगह कूड़े के ढेर

जंतर-मंतर व उसके आस-पास ऐसे कई वालंटियर्स दिखे जो जगह-जगह फेंके गए पानी की खाली बोतले, थाली, प्लास्टिक, कागज समेत अन्य को इकट्ठा करते दिखे। ऐसे वालंटियर्स की कई टोलियां थी, जो घूम-घूमकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे।

78083693

उसमें शामिल एक युवती ने बताया कि वह मेडिकल की छात्रा हैं। यहां पर जगह-जगह कूड़े देखकर खुद से सफाई के लिए आगे आए हैं। वर्षा के बीच भी कई वालंटियर्स कूड़ा इकट्ठा करते देखे गए। एक तरफ जहां युवा वालंटियर्स कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे।

78083692

वहीं, जंतर-मंतर पर सार्वजनिक शौचालय के बगल में तथा सर्विस लेन में कूड़े का ढेर देखा गया। इस संबंध में एनडीएमसी एक अधिकारी ने बताया कि जगह-जगह बैरिकेड्स और प्रदर्शन के चलते कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही है।

सुरक्षा कारणों के चलते समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- IRCTC का बड़ा एक्शन: ट्रेन में फर्जी फूड डिलीवरी करने वाली बंद की ये 14 ऐप्स-वेबसाइट्स, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कूड़े का विस्फोट: ऑनलाइन फूड डिलीवरी और पैकेजिंग से बढ़ा बोझ, 2027 का अनुमान 2026 में ही पार

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।