Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 12:53 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कौशल विकास राज्य मंत्री को गु ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर धमकी मिली

    2. दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

    3. पुलिस कॉल की लोकेशन का पता लगा रही है

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उनकी ओर से दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया। इसके बाद तुरंत उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई।

    पुलिस ने बताया कि मंत्री की ओर से नई दिल्ली स्थित तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉल की लोकेशन व कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड पर दिल्ली HC का सख्त रुख, दोषी संतोष सिंह को सरेंडर का आदेश