जेएनयू एमबीए एडमिशन 2026-27: मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि
जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के लिए ...और पढ़ें
-1774747539414_m.webp)
जेएनयू में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू।
HighLights
जेएनयू एमबीए 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।
CAT 2025 अभ्यर्थी 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन।
चयन CAT स्कोर, जीडी और पीआई पर आधारित।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कोर्स अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा संचालित किया जाता है, जो मैनेजमेंट के साथ एंटरप्रेन्योरशिप पर विशेष जोर देता है। सीएटी 2025 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
एमबीए में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सीएटी 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान कैट रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोर देना होगा।
प्रत्येक सीट के लिए लगभग सात गुना उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट
जेएनयू का मैनेजमेंट स्कूल सीएटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के लिए बुलाता है। प्रत्येक सीट के लिए लगभग सात गुना उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन में सीएटी स्कोर को 70%, जीडी को 10 प्रतिशत और पीआइ को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
एमबीए प्रोग्राम में कुल 75 सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर आरक्षण नीति लागू होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 2000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 1000 रुपये है। एमबीए की कुल फीस सामान्य वर्ग के लिए लगभग 12 लाख रुपये, ओबीसी के लिए 8 लाख और एससी/एसटी के लिए 6 लाख रुपये निर्धारित है।