Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अवमानना मामले से दिल्ली HC के जस्टिस तेजस कारिया हुए अलग, अब दूसरी पीठ करेगी सुनवाई

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:31 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। यह मामला अब किसी अन्य पीठ क ...और पढ़ें

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस कारिया ने खुद को अलग कर लिया है।

    मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ के समक्ष जब यह मामला आया तो पीठ ने कहा कि इस मामले को गुरुवार को किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा, जिसमें न्यायमूर्ति तेजस कारिया न हों।

    न्यायमूर्ति तेजस कारिया वर्ष 2024 में केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ दायर एक याचिका में फेसबुक की तरफ से पेश हुए थे। केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है।

    इसमें आरोप लगाया गया है कि आबकारी घोटाला मामले में रिक्यूजल से जुड़ी केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई की कोर्ट की कार्यवाही को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जोकि अदालत की अवमानना का मामला है।

    यह भी पढ़ें- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने पेश हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल, हलफनाम रिकॉर्ड में न लेने का है मामला

    यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली HC में खुद दी दलील: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को शराब नीति मामले से हटाने की मांग, पेश किए 10 आधार

    यह भी पढ़ें- 'AAP की पहले दिल्ली की टेंशन दूर की अब पंजाब की भी कर देंगे', CM नायब का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला