दिल्ली में फिर कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, किसे बनाते हैं निशाना? वारदात का तरीका भी अजीब
दिल्ली में कच्छा बनियान गिरोह का आतंक फिर से फैल गया है, जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने सर्वोदय एन्क्लेव में 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह महंगे घरों को निशाना बनाता है।
-1778321074788_m.webp)
दिल्ली में कच्छा बनियान गैंग का आतंक। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से कच्छा बनियान गिरोह का आतंक फैल गया है। हाल ही में हुई घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है और लोग सुकून से सो भी नहीं हो रहे हैं।
लोगों को रात में भी डर लगा रहता है कि कभी कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य उनके घर में धावा न बोल दे। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस गिरोह को लेकर सतर्क हो गई है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में कच्छा बनियान गिरोह का आतंक 26 साल पहले 2000 के आसपास पुलिस ने खत्म कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली में इस तरह की एक-दो घटनाएं होती रही।
दिल्ली में हाल में हुई घटना
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने सर्वोदय एन्क्लेव में कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों को दबोचा है। खास बात यह है कि पहली वारदात को अंजाम देने के बाद ही ये आरोपी पकड़े गए। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह ने सर्वोदय एन्क्लेव में 2-3 दिनों तक रेकी की थी।
गैंग ने बनाई थी बड़ी योजना
इस गिरोह के सदस्यों ने सर्वोदय एन्क्लेव के मस्जिद मोठ में चोरी की बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना बनाई थी। 3 मई की रात में वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्य छिपकर बैठे थे, इसी बीच दक्षिणी जिले की एएटीएस को इसकी भनक लग गई। पुलिस की टीम ने देर रात में ही गिरोह के सदस्यों की घेराबंदी कर ली।
वहीं, खुद घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली इंस्पेक्टर उमेश यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली-NCR में लौटी 'कच्छा बनियान' गिरोह की दहशत, पुलिस ने जारी किए अलर्ट
यह भी पढ़ें- पार्क में शाम के समय दिखें संदिग्ध तो पुलिस को जरूर बताएं, हो सकते हैं कच्छा बनियान गिरोह के बदमाश
लोगों से पुलिस की अपील
डीसीपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आस-पास के पार्कों में संदिग्ध लोगों के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही कॉलोनी में सामान बेचने वाले अनजान लोगों पर भी नजर बनाए रखें।
कैसे काम करता है गैंग?
- वारदात से पहले रेकी करते हैं बदमाश
- पार्कों के रास्ते इलाकों में घुसते हैं बदमाश
- पाइपों पर चढ़ने में माहिर होते हैं ये बदमाश
गैंग के सदस्यों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती
- गैंग के सदस्य पूरे चेहरे को ढके हुए होते हैं
- ये हमेशा पैदल चलते हैं
- पुलिस को चकमा देने में होते हैं माहिर
महंगे घरों को बनाते हैं निशाना
- गैंग के सदस्य ज्यादातर महंगे घरों को निशाना बनाते हैं
- रिहायशी इलाकों में रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं
- गैंग के ज्यादातर सदस्य मध्य प्रदेश के पारधी समुदाय से हैं, जहां चोरी कथित तौर पर पीढ़ियों से चली आ रही है।
लोगों से पुलिस की अपील
- सोसाइटी या कॉलोनियों में अनजान या संदिग्ध लोगों के दिखने पर पुलिस को सूचित करें।
- आरडब्ल्यूए आपने आसपास पार्कों में शाम के समय सुरक्षा जांच सुनिश्चित कराए।
- पार्कों में संदिग्ध व्यक्ति या समूह के दिखने पर पुलिस को सूचना दें।
- खिलौने बेचने वालों, गुब्बारा बेचने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें, कुछ भी संदिग्ध लगे तो पुलिस को बताएं।

