Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो सप्ताह के भीतर कालकाजी डीडीए फ्लैट्स से दूसरी क्रेटा कार चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 18 May 2026 04:40 AM (IST)

    कालकाजी डीडीए फ्लैट्स से दो सप्ताह के भीतर दूसरी कार चोरी हो गई है। हाल ही में योगेश की ब्रेजा कार चुराई गई, जबकि इससे पहले बृजेश की क्रेटा भी चोरी हु ...और पढ़ें

    डीडीए फ्लैट्स कालकाजी के पास के दो सप्ताह के भीतर दूसरी क्रेटा कार चोरी।

    डीडीए फ्लैट्स कालकाजी के पास के दो सप्ताह के भीतर दूसरी क्रेटा कार चोरी।

    HighLights

    1. कालकाजी डीडीए फ्लैट्स से दो सप्ताह में दूसरी कार चोरी।

    2. योगेश की ब्रेजा कार सीसीटीवी में 30 सेकंड में चोरी।

    3. पहले बृजेश की क्रेटा भी पुलिस पिकेट के पास से चोरी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीडीए फ्लैट्स कालकाजी के पास के दो सप्ताह के भीतर दूसरी क्रेटा कार चोरी हुई है। मामले में एफआइआर दर्ज कर कालकाजी थाना पुलिस पुलिस आरोपित की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपित कार का लाक तोड़कर कार चुराते दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित के भागने के रास्तों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    दर्ज एफआइआर के मुताबिक तुगलकाबाद निवासी पीड़ित योगेश शनिवार रात 1/19, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी लाल रंग की मारूती सुजुकी ब्रेजा (डीएल 2 सीएजेड 6946) सड़क किनारे पार्क की थी। सुबह जब उठे तो कार गायब थी।

    सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सुबह 5.55 बजे कार के पास आता दिख रहा है। फोन पर बात करते हुए आरोपित पहले कार के पास आया। इधर-उधर देखने के बाद कार का लाक खोलकर अंदर बैठ गया। लगभग 30 सेकेंड में कार चुराकर फरार हो गया। मामले में पीड़ित योगेश की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

    तीन मई को भी कालकाजी से चोरी हुई थी ब्रेजा

    डीडीए फ्लैट्स कालकाजी स्थित बस स्टैंड नंबर 429 के पास से दो व तीन मई की दरम्यानी रात स्थानीय निवासी बृजेश कुमार की हुंडई क्रेटा कार (डीएल 12 सीएक्स 8950) चोरी हुई थी। यह स्थान पुलिस पिकेट से महज 20 मीटर की दूरी पर था, जहां बैरिकेड लगाकर पुलिस नियमित चेकिंग भी करती है।

    दर्ज एफआइआर के मुताबिक डीडीए फ्लैट्स कालकाजी निवासी बृजेश कुमार ने अपनी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार को पिकेट के पास पार्क की थी। सुबह जब कार लेने पहुंचे तो वह गायब थी। इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाबी बाग पार्क में करंट लगने से युवक की मौत,प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल