दिल्ली में कालकाजी फ्लाईओवर की दूसरी लेन का निर्माण शुरू, 30 दिन तक प्रभावित रहेगा यातायात
दक्षिणी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर कालकाजी फ्लाईओवर की दूसरी लेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क संक ...और पढ़ें
-1786070676641_m.webp)
आउटर रिंग रोड पर ओखला एनएसआइसी मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने पीडब्ल्यूडी की ओर से चल रहा पिलर खोदाई का काम जागरण
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर कालकाजी फ्लाईओवर की दूसरी लेन के निर्माण का काम शुरू हो गया है।
ओखला एनएसआइसी मेट्रो स्टेशन के सामने आउटर रिंग रोड पर बैरिकेडिंग कर पिलर के लिए खोदाई की जा रही है। करीब 30 फीट लंबाई और 20 फीट चौड़ाई में बैरिकेड लगा होने से सड़क संकरी हो गई है। इसके चलते अब नेहरू प्लेस से मोदी मिल आने-जाने वाले लेन पर जाम भी लगने लगा है। गावर कंस्ट्रक्शन को इसका काम अगले 30 महीने में पूरा करना है।
काम शुरू हुआ
मई में ही मिट्टी की जांच और भू-तकनीकी सर्वे किया गया था। निर्माण सामग्री रखने के लिए स्थान उपलब्ध न होने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब कालकाजी फ्लाईओवर के पास निर्माण सामग्री आने के साथ ही काम भी शुरू कर दिया गया है।
लोगों को मिलेगी राहत
पिछले महीने ही पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिसंबर 2025 में मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने के काम को मंजूरी मिली थी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बावजूद खाली स्थान की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 11 करोड़ रुपये से बनेगा नया फुटओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
कालकाजी के साथ ही सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर की दूसरे लेन के लिए लगभग 412 करोड़ रुपये की यह परियोजना दक्षिणी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।