कंगना का CJP पर तीखा हमला, GenZ के प्रदर्शन में अभद्र भाषा पर बोलीं, 'इनकी रील्स देखकर आ रही उल्टी'
अभिनेत्री कंगना रनौत ने सीजेपी के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों की इंस्टाग्राम रील्स को 'उल्टी आने वाला' बताया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की अभद्र भाषा और ...और पढ़ें

सांसद कंगना रनौत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों की अभद्र इंस्टाग्राम रील्स पर तीखा हमला बोला है। फाइल फोटो
HighLights
कंगना ने सीजेपी प्रदर्शनों की इंस्टाग्राम रील्स को 'उल्टी आने वाला' बताया।
प्रदर्शनकारियों की अभद्र भाषा और व्यवहार पर कंगना ने उठाए सवाल।
कंगना ने कहा कि इन रील्स से उन्हें 'घायल' महसूस हुआ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों की इंस्टाग्राम रील्स पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इन रील्स को 'प्यूक इंड्यूसिंग' (उल्टी आने वाला) बताया। इसके बाद से सांसद के इस बयान पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की अभद्र भाषा और व्यवहार को लेकर पूरे देश में रोष जताया जा रहा है।
मंडी से सांसद कंगना रानौत ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'वे जिस तरह बोल रहे हैं और जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, मैंने कभी अपनी जिंदगी में हर फ्रेम में इतना विवादित और भद्दा सब कुछ एक साथ नहीं देखा... ईव्व, इन्हें कौन जन्म दे रहा और पाल रहा है?'
उन्होंने आगे सीजेपी के 'कॉकरोच' प्रतीक पर भी निशाना साधते हुए लिखा, 'आप खुद को कॉकरोच कहते हो और वैसा ही दिखते-व्यवहार करते हो। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती का सामना करा रहे हो।' कंगना ने अपनी स्टोरी के अंत में कहा, 'मैं इन रील्स से घायल हो गई हूं।'
यह बयान सीजेपी द्वारा आंदोलन समाप्त करने के कुछ दिन बाद आया है। छात्रों के बड़े आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने उनकी मुख्य मांग मान ली थी, जिसके चलते तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया। सीजेपी ने जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों को जुटाकर नीट पेपर लीक सहित परीक्षा सुधारों को लेकर प्रदर्शन किया था। आंदोलन समाप्त होने के बावजूद कुछ राज्यों में मुकदमे और गिरफ्तारियों को लेकर विवाद जारी है।
खबरें और भी
कंगना रानौत का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां जेनजी प्रदर्शनकारियों के भाषा, अंदाज और प्रतीकों पर बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें- इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदों ने लगाए 'जिंदाबाद' के नारे
यह भी पढ़ें- नीट विरोध प्रदर्शन में पुलिस के बल प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
यह भी पढ़ें- CJP Protest: PM मोदी के खिलाफ पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस