कंगना रनौत वायरल फिल्मी क्लिप्स पर भड़कीं, ट्रोलिंग पर बोलीं- इसके लिए मुझे रुपये मिले थे, यही मेरा काम था
Kangana ranaut news: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों के किरदारों को लेकर हो रही आलोचना पर पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्मी भूमिकाएं उनकी निजी सोच का प्रतिबिंब नहीं हैं और युवाओं को गुमराह न करें।
-1785583515010_m.webp)
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत। फाइल फोटो
HighLights
कंगना ने फिल्मों के किरदारों पर आलोचना का जवाब दिया।
कहा, फिल्मी भूमिकाएं निजी विचारों का प्रतिबिंब नहीं होतीं।
युवाओं को ऐसी सामग्री से गुमराह न करने की अपील।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के पुराने दृश्य और किरदार साझा कर उनकी हालिया टिप्पणियों की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार उनकी निजी सोच या जीवन का प्रतिबिंब नहीं होते और उन्हें दोनों के बीच फर्क समझना चाहिए।
क्या है कंगना रनौत से जुड़ा विवाद?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में एकत्र हुई युवाओं की भीड़ के वायरल अभद्र भाषा वाले वीडियोज का विरोध करने के बाद सांसद कंगना का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। इसके बाद बतौर अभिनेत्री के तर्ज पर उन्होंने जो फिल्में की हैं, उनके वीडियो रील बनाकर कुछ लोग कंगना का विरोध कर रहे हैं।
अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को क्या दिया जवाब?
ऐसी ही सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि उन्होंने उन किरदारों को निभाने के लिए मेहनताना लिया था और वे केवल अभिनय का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि फिल्मी किरदारों को उनकी वास्तविक विचारधारा से जोड़ना गलत है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की सामग्री के जरिए युवाओं को गुमराह न करें।
-1785583695746.jpg)
'अभिनय और निजी जीवन दोनों हैं अलग'
हाल के दिनों में कंगना की कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इसके बाद कई यूजर्स ने उनकी पुरानी फिल्मों के दृश्य और तस्वीरें साझा कर उनकी आलोचना की। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने स्पष्ट किया कि अभिनय और निजी विचारों को एक-दूसरे से मिलाकर नहीं देखा जाना चाहिए।
कंगना की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक पक्ष उनके बयान का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष उनकी हालिया टिप्पणियों को लेकर सवाल उठा रहा है।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत बोलीं- जेन जी आंदोलन गटरछाप; सीजेपी प्रवक्ता सौरभ बोले- वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं
यह भी पढ़ें- 'जनरेशन गटर' विवाद पर कंगना रनौत का नया वीडियो, बोलीं- क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे?
यह भी पढ़ें- 'फेमिनाजी का पट्टा डालकर जानवर न बनें', Gen-Z बयान को लेकर ट्रोलिंग पर भड़कीं कंगना रनौत; मीडिया पर लगाए गंभीर आरोप

