विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर फोड़ने पर भी जेल नहीं गया', इन्फ्लुएंसर ने डींगें हांकते हुए लिया कपिल मिश्रा का नाम, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:11 AM (GMT+05:30)

जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान ...और पढ़ें

सीजेपी के प्रदर्शन में हमले को लेकर नया वीडियो आया सामने। सोशल मीडिया

सीजेपी के प्रदर्शन में हमले को लेकर नया वीडियो आया सामने। सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्वतंत्र भारद्वाज ने कपिल मिश्रा पर जेल बचाने का दावा किया।

  2. विपक्षी दलों ने भाजपा-पुलिस पर आरोपी को संरक्षण का आरोप लगाया।

  3. दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो के दावे की जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी और स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है।

एक फोन कॉल से बचा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारद्वाज यह दावा करता नजर आ रहा है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के एक फोन कॉल की वजह से वह जेल जाने से बच गए।

इस खुलासे के बाद विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दिल्ली पुलिस पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

jantar mantar protest

विपक्ष ने तीखा हमला बोला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर पर हुए हमले के मामले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपी के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़ित छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद को संबोधित करते हुए न्याय दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सवाल पूछते हुए आरोप लगाया कि पुलिस एक तरफ प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

CJP Protest

दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण

उधर, दिल्ली पुलिस (डीसीपी नई दिल्ली) ने विपक्षी दलों और आरोपी द्वारा किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि घटना के बाद पीड़ित के बयान पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा चुकी है और मामले की जांच पूरी कर जल्द ही सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को लगी चोट मामूली थी और जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप या बाहरी दबाव नहीं रहा है। निष्पक्ष कार्रवाई के दावों के साथ पुलिस ने बाहरी दबाव के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

यह भी पढ़ें- CJP में पहली बगावत: सीजेपी-D का हुआ गठन, कार्यकर्ताओं ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?