Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के करावल नगर में दूषित पानी से बीमारी का खतरा बढ़ा, इंदौर जैसी स्थिति की आशंका

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के करावल नगर के अमर विहार में पिछले 30-40 दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। ...और पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली के करावल नगर के अमर विहार में पिछले 30-40 दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है

    पूर्वी दिल्ली के करावल नगर के अमर विहार में पिछले 30-40 दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है

    HighLights

    1. करावल नगर में 30-40 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई।

    2. गंदे पानी से कई लोग बीमार, इंदौर जैसी त्रासदी का डर।

    3. स्थानीय विधायक ने जल बोर्ड जांच का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की जान जाने की घटना अभी लोगों के जहन से उतरी भी नहीं है, कि करावल नगर के अमर विहार इलाके में दूषित पेयजल की सप्लाई होने से इंदौर जैसे हालात बन गए है।

    यहां गली नंबर छह के में करीब पांच सौ से अधिक परिवार रहते है और लगभग 30 से 40 दिनों से बदबूदार, गंदा और काले पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है कि नलों से ऐसा पानी आ रहा है मानो किसी नाले का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा हो।

    स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि पानी में रेत, काले कण और तेज बदबू होने के कारण उसका उपयोग पीना तो दूर नहाने तक के लिए नहीं किया जा पा रहा है।

    लोगों का आरोप है कि दूषित पानी के कारण इलाके में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

    टैंकर भेजकर खत्म हो जाती है जिम्मेदारी?

    करावल नगर के लोगों ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल पानी के टैंकर की व्यवस्था का भरोसा देकर मामले को टाल देते हैं। टैंकर भेजना समस्या का स्थाई समाधान नहीं है।

    खबरें और भी

    पिछले 30 से 40 दिनों से इलाके में दूषित पानी की सप्लाई जारी है, लेकिन पाइपलाइन बदलने, लीकेज ठीक करने और जल स्रोत की जांच जैसे जरूरी काम अब तक नहीं कराए गए। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक वे दूषित पानी और अस्थायी टैंकर व्यवस्था के भरोसे जीवन बिताते रहेंगे।

    पिछले 30-40 दिनों से घरों में इतना गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है कि पीना तो दूर, इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ।
    -रितेश गुप्ता

    नलों से आने वाले पानी में काले कण और रेत जैसी गंदगी है। बच्चे और बुजुर्ग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। लोग मजबूरी में बाहर से पानी खरीद रहे हैं।
    -करण सिंह

    हम लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। टैंकर भेज देना समस्या का हल नहीं है, पाइपलाइन की जांच और मरम्मत जरूरी है।
    -राम

    ऐसा लग रहा है जैसे नाले का पानी सप्लाई किया जा रहा हो। पूरे इलाके के लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी बीमारी फैल सकती है।
    -महेश कुमार

    लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। सोमवार को जल बोर्ड के अधिकारियों को भेजकर पाइप लाइन को चेक करवाया जाएगा। जहां पानी की पाइप लाइन लीक होगी उसको जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा जिससे साफ पानी की सप्लाई हो सके।
    -मोहन सिंह बिष्ट, विधायक

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में कम होंगे गर्मी के तेवर, मौसम विभाग ने दी बारिश और आंधी की चेतावनी