Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Photos: कर्तव्य पथ पर देशभक्ति की गूंज, फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 07:31 PM (GMT+05:30)

    शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। हल्की बारिश के बावजूद जवानों का जोश और दर्शकों का उत्साह बरकरार रहा। परेड में भा ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता। जागरण

    कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर हल्की वर्षा के बीच देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बारिश की बूंदों के बावजूद जवानों का जोश और कदमताल में कोई कमी नहीं आई। भीगते हुए भी दर्शक बड़ी संख्या में परेड देखने पहुंचे और जवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.30 (1)

    रिहर्सल के दौरान सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने सटीक तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। बारिश के बीच कर्तव्य पथ से गुजरते आधुनिक टैंक और अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियों ने देश की सैन्य ताकत की झलक पेश की। भारी सैन्य वाहनों की गर्जना और जवानों की दमदार मार्च ने माहौल को गर्व से भर दिया।

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.31

    इस दौरान लद्दाख के प्रसिद्ध बैक्ट्रियन ऊंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। दो कूबड़ वाले इन ऊंटों पर सवार जवानों ने पारंपरिक वेशभूषा में मार्च करते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा। सीमावर्ती क्षेत्रों की झलक दिखाते इन ऊंटों ने परेड में विशेष रंग भरा।

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.29

    बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह

    सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश करती उत्तर प्रदेश की झांकी भी रिहर्सल में शामिल रही। झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास और परंपराओं को दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खास उत्साह नजर आया।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.26

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.33

    बारिश के बावजूद कर्तव्य पथ पर देशभक्ति का उत्साह कम नहीं हुआ। भीगते हुए दर्शक तिरंगा लहराते और मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करते नजर आए। फुल ड्रेस रिहर्सल ने साफ कर दिया कि 26 जनवरी को होने वाली परेड एक बार फिर देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और अटूट जज्बे का भव्य प्रदर्शन होगी।

    WhatsApp Image 2026-01-23 at 13.52.27

    यह भी पढ़ें- नर्सरी दाखिला 2026-27: प्वाइंट सिस्टम ने नए अभिभावकों के लिए किए 'दरवाजे बंद', दूरी, सिबलिंग और एल्युमिनाई में उलझे