Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सवाल पूछने वालों को गिरफ्तार कर रही मोदी सरकार', केजरीवाल ने लगाए केंद्र पर गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 10:58 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आईटी नियमों में संशोधन कर इंटरनेट मीडिया पर सख्ती की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की घटती लोकप् ...और पढ़ें

    केजरीवाल ने केंद्र पर उठाए सवाल।

    केजरीवाल ने केंद्र पर उठाए सवाल।

    HighLights

    1. केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आईटी नियमों से सख्ती का आरोप लगाया।

    2. कहा, सरकार प्रधानमंत्री की घटती लोकप्रियता से गुस्सा दबा रही है।

    3. वडोदरा बस स्टेशन गिरने पर भाजपा सरकार की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार आइटी नियमों में संशोधन कर इंटरनेट मीडिया पर सख्ती करने की तैयारी कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बहुत तेजी से घट रही है और देश के लोग इंटरनेट मीडिया पर अपनी निराशा और गुस्सा निकाल रहे हैं। इसलिए सरकार लोगों के गुस्से को दबाने के लिए अब इंटरनेट मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ये समझना होगा कि लोगों के अंदर पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे।

    गुजरात की घटना पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा

    केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय सवाल पूछने वालों और सरकार की आलोचना करने वालों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही केजरीवाल ने गुजरात के बडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का ऊपरी हिस्सा गिरने की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा।

    उन्होंने कहा कि वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाजपा सरकार द्वारा बनाए न पुल टिकते हैं, न सड़क, न एयरपोर्ट, न बस स्टेशन हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेज हवाओं से पेड़ जड़ से उखड़ा, इसकी चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत

    खबरें और भी