Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP वाले पेपर लीक करवा रहे...', केजरीवाल का केंद्र और CBI पर बड़ा हमला; बोले- नेपाल की तरह देश में लाएं बदलाव

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:17 PM (IST)

    आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और सीबीआई की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 93 पेपर लीक से करोड़ो ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और सीबीआई पर हमला बोला। फोटो: आर्काइव

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और सीबीआई पर हमला बोला। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर केंद्र, सीबीआई पर सवाल उठाए

    2. दावा किया 93 पेपर लीक से 6 करोड़ युवा प्रभावित हुए

    3. राजनीतिक बदलाव की अपील, भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए। केजरीवाल ने युवाओं के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि पहले के मामलों में भी एजेंसी प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। दावा किया कि एक पुराने मामले में मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन 90 दिन तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई, जिसके चलते आरोपी को जमानत मिल गई।

    केजरीवाल का दावा- अब तक 93 पेपर लीक

    केजरीवाल ने कहा कि अब तक देश में 93 पेपर लीक हो चुके हैं और इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं में करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

    उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर संदेह है, उनका संबंध राजस्थान से जुड़ा हुआ है। साथ ही आरोप लगाया कि पूरे तंत्र में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग पेपर लीक करवाने में शामिल हो सकते हैं।

    उन्होंने युवाओं से राजनीतिक बदलाव की अपील करते हुए कहा कि अगर नेपाल का युवा वहां की सरकार बदल सकता है, तो देश का युवा भी भाजपा के मंत्रियों को बदल सकता है।

    भारत की विदेश नीति पर भी उठाया सवाल 

    इसके अलावा केजरीवाल ने भारत की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि रूस से आ रहे गैस से भरे जहाज को भारत सरकार ने रास्ते में रुकवा दिया और यह सब अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के इशारे पर किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ट्रंप की बात नहीं मान रहे, तो भारत सरकार ऐसा क्यों कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AAP नेता Saurabh Bharadwaj पर नाबालिग पीड़िता की पहचान सामने लाने का आरोप, दिल्ली में शिकायत दर्ज