'कहने की जरूरत नहीं चुनाव आयोग भाजपा के अंडर काम कर रहा', ECI के पोस्ट पर भड़के केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल चुनाव संबंधी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के निर्देश पर काम ...और पढ़ें
HighLights
केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के अधीन काम करने का आरोप लगाया।
ECI ने पश्चिम बंगाल में भयमुक्त चुनाव का आश्वासन दिया था।
केजरीवाल ने ECI के ट्वीट को संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग चुनाव आयोग ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बंगाल चुनाव को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसपर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है।
क्या बोले केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से चुनाव आयोग के उक्त ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अब ये कहने की भी जरूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।'
अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये। https://t.co/YOvvyt3cKE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2026
क्या था चुनाव आयोग का पोस्ट?
चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम लेकर बंगाल चुनाव को लेकर पोस्ट जो निम्न प्रकार है-
'चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।'
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे
ECI's Straight-talk to Trinamool Congress
This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337
यह भी पढ़ें- 'दफा हो जाओ' vs 'चुप रहो': बंगाल चुनाव पर CEC और डेरेक ओ'ब्रायन की तीखी नोकझोक