Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतिक्रमण और MCD की लापरवाही से खिचड़ीपुर मेन रोड बेहाल, फुटपाथ पर है कब्जा; जाम से लोग परेशान

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:50 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, गंदगी और अवैध पार्किंग से स्थिति बदहाल है। मैकेनिकों की दुकानों के कारण फुटपाथ भी अवरुद्ध हैं, जिस ...और पढ़ें

    खिचड़ीपुर के पास मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर होता वाहनों को धोने का कार्य । जागरण

    खिचड़ीपुर के पास मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर होता वाहनों को धोने का कार्य । जागरण

    HighLights

    1. खिचड़ीपुर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और गंदगी का अंबार

    2. अवैध पार्किंग, मैकेनिकों से फुटपाथ और सड़क अवरुद्ध

    3. स्थानीय लोग परेशान, पार्षद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खिचड़ीपुर मुख्य रोड और उसके आसपास की सड़कें गंदगी और अतिक्रमण के कारण बदहाल हो गई हैं। अवैध पार्किंग और मैकेनिक की दुकानों के कारण सड़क से लेकर फुटपाथ तक अव्यवस्था फैली हुई है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं और फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए जगह नहीं बची है। उनका कहना है कि प्रशासन इन समस्याओं को जानबूझकर अनदेखा कर रहा है।

    16end_19_16032026_138

    स्थानीय लोगों के अनुसार यह इलाके की मुख्य सड़क है, जो खिचड़ीपुर मार्केट से लेकर कल्याणपुरी तक जाती है। मार्केट में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

    पास में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल होने के कारण यहां से एंबुलेंस की आवाजाही भी रहती है, लेकिन जाम और अव्यवस्था के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    16end_20_16032026_138

    वहीं, सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से रखे कूड़ेदान और उसके आसपास घूमने वाले बेसहारा पशु भी राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। फुटपाथ पर मैकेनिकों की दुकानें लग रही हैं, जहां वाहनों की धुलाई भी की जाती है।

    इससे न तो पैदल चलने वालों के लिए जगह बचती है और न ही फुटपाथ सही स्थिति में रह पाता है। सड़क पर अक्सर कीचड़ और जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

    सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कई बार कार्रवाई की गई है। आगे भी हम संबंधित अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र के लोगों की सुगम आवागमन के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

    - देवेंद्र कुमार, स्थानीय पार्षद

    यह भी पढ़ें- लुटियंस दिल्ली की सड़कों पर कूड़े का अंबार, स्वच्छ सर्वेक्षण में एनडीएमसी की रैंकिंग पर खतरा