पूर्वी दिल्ली में ललिता पार्क स्थित मंदिर के निकट मीट की दुकान पर स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति, हटाने की मांग
ललिता पार्क स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास मीट की दुकानों पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी आरडब्ल्यूए लक्ष्मी नगर ने कड़ी आपत्ति जताई है। धार्मिक भावनाओं को आहत क ...और पढ़ें

ललिता पार्क स्थित शिव मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
ललिता पार्क मंदिर के पास मीट की दुकानों पर आपत्ति।
धार्मिक भावनाएं आहत होने और नियमों के उल्लंघन का आरोप।
नगर निगम की निष्क्रियता पर स्थानीय लोगों में रोष।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ललिता पार्क स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास चल रही मीट की दुकानों को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी आरडब्ल्यूए लक्ष्मी नगर ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। धार्मिक भावना आहत होने और आस्था का हवाला देते हुए मंदिर के रास्ते में लग रही इन दुकानों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि इस मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
स्थानीय निवासी व कमेटी के मनीष गर्ग ने बताया कि मंदिर की 20 मीटर की परिधि में मीट की दुकान खुली है, जो न सिर्फ हिंदू धर्म की आस्था का अनादर है, बल्कि सरकारी नियमों का भी खुलकर उल्लंघन है। जिस रास्ते में ये दुकानें संचालित हो रही हैं, वहां से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के लिए गुजरते हैं। मंदिर के बगल में चल रहे ढाबे और दुकान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
धार्मिक आस्था का अनादर करने वाली गतिविधियों को बंद कराने की मांग
इस मामले को लेकर कई बार नगर निगम शहादरा साउथ जोन के उपायुक्त और स्थानीय प्रशासन को शिकायत दी गई, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों ने मांग की है कि ललिता पार्क समेत इलाके के सभी धार्मिक स्थलों के आसपास धार्मिक आस्था का अनादर करने वाली गतिविधियों को बंद कराया जाए।