पाकिस्तान की मस्जिद पर हुआ था धमाका, अब लश्कर की साजिश का बड़ा खुलासा; निशाने पर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर और दिगंबर जैन मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर लश्कर-ए-तैयबा द्वारा बम धमाकों की साजिश रचने का अलर्ट जारी क ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित आठ सौ साल पुरानी प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर व दिगंबर जैन मंदिर समेत समेत दिल्ली के कई प्रमुख मंदिरों में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा बम धमाका करने की साजिश रच रहा है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस संबंध में हमले का आतंकी अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने स्थित मंदिरों के आसपास दोबारा धमाके की साजिश रच रहा है। बीते छह फरवरी को भी इस तरह का अलर्ट जारी हुआ था, जिसके बाद सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
लाल किला एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन और हाई-सिक्योरिटी जोन है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों ने यह इशारा दिया है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन भारत के खास धार्मिक जगहों को अपनी टारगेट लिस्ट में रखा है।
पाकिस्तान की मस्जिद में हुआ था धमाका
अलर्ट में कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से हमला करने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्लान आतंकी ग्रुप की छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने की कोशिश से जुड़ा है।
अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस
वहीं, अलर्ट के बाद सभी केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने सभी मंदिरों के आसपास सीसीटीवी मॉनिटरिंग व वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है। बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और क्विक रिएक्शन टीमों को खास जगहों पर स्टैंडबाय पर रखा गया है।
खबरें और भी
मंदिरों के बाहर लगाए बैरीकेडिंग
बाजारों में गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी बढ़ा दी है। प्रमुख मंदिरों में प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं जहां पुलिसकर्मी हर श्रद्धालू की अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दे रहे हैं। कई मंदिरों के बाहर बैरीकेडिंग लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और प्रमुख मंदिरों में धमाके की साजिश रच रहा लश्कर
ज्ञात रहे पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला के पास आतंकी हुए आतंकी धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।