Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आज और कल 8 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट के कारण सरकार का फैसला

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली सरकार ने वीकेंड पर शराब की दुकानों को रात 10 बजे के बजाय 8 बजे तक बंद करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    शराब दुकान।

    शराब दुकान।

    HighLights

    1. CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला।

    2. वीकेंड पर शराब की दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी।

    3. दिल्ली पुलिस के इनपुट पर कानून-व्यवस्था हेतु निर्णय।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

    दिल्ली सरकार ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच वीकेंड पर शराब की दुकानें रात में 10 बजे के बजाय 8 बजे तक ही बंद करने का आदेश दिया है।

    दिल्ली सरकार के अधिकारियों की मानें तो सरकार ने यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया है। सरकार को दिल्ली पुलिस से इनपुट मिला था, जिसके आधार पर तुरंत यह फैसला ले लिया गया।

    वहीं, पुलिस से मिले इनपुट में बताया गया कि सेंट्रल दिल्ली इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और बचाव के उपायों की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज फिर 18 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP प्रोटेस्ट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देखें पूरी लिस्ट

    अधिकारियों का कहना है कि शराब की दुकानें खुलने के समय में यह टेम्पररी बदलाव प्रोटेस्ट के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के मकसद किया गया है।

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, प्रदर्शन के बीच कुछ उपद्रवियों ने कानून को हाथ में लेते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव कर घायल किया था। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और अलग-अलग कई एफआईआर दर्ज की हैं।