Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG संकट के बीच कैसे चलेगा सिलेंडर ज्यादा दिन? रसोई गैस बचाने के 10 आसान और असरदार तरीके

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 12:59 PM (IST)

    बढ़ती एलपीजी किल्लत और महंगाई के बीच गैस व पैसे बचाने के लिए समझदारी अपनाएं। अग्रिम बुकिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और पैनिक खरीदारी से बचें। खाना पकाने के दौ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अग्रिम बुकिंग करें, पैनिक खरीदारी से बचें

    2. सूखे बर्तन, ढक्कन और धीमी आंच से गैस बचाएं

    3. सिलेंडर तोलकर लें, सील जांचें, कालाबाजारी से बचें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलपीजी की बढ़ती किल्लत और महंगाई के बीच, थोड़ी सी समझदारी आपके घर का बजट बिगड़ने से बचा

    सकती है। यहां कुछ ऐसी व्यावहारिक जानकारियां दी गई हैं, जो गैस और आपके पैसे बचाएंगी, इसके साथ ही आपको रसोई गैस की काला बाजारी के जाल से भी सुरक्षित रखेंगी।

    WhatsApp Image 2026-03-11 at 2.34.07 PM

    पैनिक न करें, ये कदम उठाएं

    बाजार में किल्लत की खबरों के बीच अक्सर लोग घबराकर गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे समय में इन बातों का ध्यान रखें:

    • Advance Booking: जैसे ही आपका सिलेंडर आधा खाली हो, अपनी अगली बुकिंग कर दें। आखिरी दिन का इंतजार न करें।
    • Digital Tracking: अपने एलपीजी प्रोवाइडर के मोबाइल ऐप का उपयोग करें। डिलीवरी की सही स्थिति पता चलती रहेगी।
    • Panic Buying से बचें: एक साथ कई सिलेंडर स्टॉक करने की कोशिश न करें, इससे न होते भी भंडारण की वजह से कमी पैदा होती है, इसे कृत्रिम कमी यानी Artificial Scarcity कहते हैं

    गैस बचाने के 10 आसान  तरीके

    रसोई में इन छोटे बदलावों से आप एक सिलेंडर को 10 से 15 दिन ज्यादा चला सकते हैं:

    क्रमांक तरीका विवरण
    1 सूखे बर्तनों का उपयोग गीले बर्तन को चूल्हे पर सुखाने में अतिरिक्त गैस खर्च होती है। हमेशा बर्तन पोंछकर इस्तेमाल करें।
    2 ढककर पकाएं खुला खाना पकाने में तीन गुना ज्यादा गैस लगती है। ढक्कन का इस्तेमाल भाप को अंदर रखता है और खाना जल्दी पकता है।
    3 प्रेशर कुकर का इस्तेमाल दाल और चावल जैसी चीजों के लिए कुकर का ही इस्तेमाल करें। यह 20 प्रतिशत तक गैस बचा सकता है।
    4 आंच को धीमा रखें तेज आंच बर्तन के किनारों से बाहर निकलती है जो पूरी तरह बर्बाद जाती है। हमेशा मीडियम या सिम पर पकाएं।
    5 बर्नर की सफाई अगर बर्नर की लौ पीली या नारंगी दिख रही है, तो समझो गैस बर्बाद हो रही है। नीली लौ के लिए बर्नर को नियमित साफ करें।
    6 चीजों को पहले से भिगोएं दाल या चने को बनाने से 1 घंटा पहले भिगो दें। इससे वे कम समय में गल जाएंगे।
    7 फ्रिज से सीधा गैस पर नहीं ठंडी चीजों को पहले कमरे के तापमान (Room Temperature) पर आने दें, फिर गरम करें।
    8 सही बर्तन का चुनाव चौड़े और चपटे तले वाले बर्तनों का उपयोग करें, ये गर्मी को बेहतर तरीके से सोखते हैं।
    9 तैयारी पहले करें सब्जियां काटने और मसाले तैयार करने के बाद ही चूल्हा जलाएं। जलते चूल्हे पर तैयारी करना गैस की बर्बादी है।
    10 पाइप और रेगुलेटर की जांच मामूली लीकेज भी महीने भर में काफी गैस बर्बाद कर देती है। साबुन के घोल से समय-समय पर लीकेज चेक करें।
    नोट: पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (PCRA) के मुताबिक

    धोखाधड़ी से कैसे बचें

    किल्लत के समय कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। खुद को ऐसे बचाएं:

    • तौलकर लें सिलेंडर: डिलीवरी के समय हमेशा वजन मशीन मांगें। एक घरेलू सिलेंडर का कुल वजन (खाली सिलेंडर का वजन + 14.2kg गैस) सिलेंडर के ऊपर लिखा होता है।
    • सील की जांच: सुनिश्चित करें कि प्लास्टिक की सील और होलोग्राम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
    • अतिरिक्त पैसे न दें: निर्धारित सरकारी रेट से एक रुपया भी ऊपर मांगना अपराध है। अगर डिलीवरी मैन ज्यादा पैसे मांगे, तो एजेंसी के मैनेजर या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें।
    • अनाधिकृत विक्रेताओं से बचें: सस्ते या ‘बिना पर्ची’ वाले सिलेंडर में गैस कम होने या सुरक्षा का भारी जोखिम रहता है।

    LPG बचत स्मार्ट किचन चेकलिस्ट 

    इस चेकलिस्ट को आप अपने फोन में सेव कर सकते हैं या प्रिंट निकालकर किचन में लगा सकते हैं ताकि घर का हर सदस्य इसमें योगदान दे सके:

    1. सब्जी कट गई? (गैस जलाने से पहले सारी तैयारी पूरी रखें)
    2. बर्तन सूखा है? (गीले बर्तन को चूल्हे पर न सुखाएं)
    3. ढक्कन लगा है? (हर चीज ढककर ही पकाएं)
    4. बर्नर की लौ नीली है? (पीली लौ मतलब गैस की बर्बादी, तुरंत सफाई करें)
    5. दाल/चावल भिगोए? (बनाने से 30 मिनट पहले भिगोने से गैस बचती है)
    6. आंच मध्यम है? (बर्तन के बाहर निकलती आंच सिर्फ हवा गरम करती है, खाना नहीं)
    7. रेगुलेटर बंद किया? (काम खत्म होते ही मुख्य स्विच बंद करें)
    WhatsApp Image 2026-03-11 at 2.34.03 PM (1)

    चलते-चलते एक और टिप

    अगर गैस खत्म होने वाली हो और आपके पास बैकअप न हो, तो ‘वन पॉट मील’ (जैसे खिचड़ी, पुलाव या पास्ता) बनाने की कोशिश करें। इससे एक ही बार गैस जलती है और बर्तन भी कम गंदे होते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने LPG किल्लत को नकारा; कहा-राजधानी में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

    खबरें और भी