कई माह से बंद है मधुबन अंडरपास, लोगों की आवाजाही के लिए बढ़ी मुश्किलें; पानी भरने से बीमारियों का खतरा
पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज मार्ग पर मधुबन अंडरपास का एक लेन कई महीनों से बंद है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। निर्माण कार् ...और पढ़ें
-1774572452683_m.webp)
पटपड़गंज मार्ग पर मधुबन अंडरपास का एक लेन कई माह से बंद।
HighLights
मधुबन अंडरपास का एक लेन कई माह से बंद।
यातायात जाम, दुर्घटनाएं और जलभराव से लोग परेशान।
रेलवे कार्य में देरी, चेयरमैन ने शीघ्रता का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज मार्ग पर मधुबन अंडरपास का एक लेन कई माह से बंद है। बचे एक लेन पर ही दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके कारण आए दिन सड़क पर जाम और दुर्घटनाएं हो रही है।
राहगीरों का आरोप है कि इलाके की मुख्य सड़क पर लापरवाही का अंजाम यहां के लोग भुगत रहे हैं। इस सड़क पर चल रहे लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है। आरओबी के नीचे खोदे गए गड्ढे की सही से बैरिकेडिंग नहीं होने कारण कभी हादसे की संभावना बनी रहती है ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग चार माह पहले आरओबी के नीचे निर्माण कार्य के लिए सड़क को तोड़ कर बंद किया गया था। कुछ दिन बाद प्रदुषण कंट्रोल के लिए शहर में ग्रैब नियम लगाए जाने के बाद से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। तब से आज तक सड़क बंद है।
विकास मार्ग को साउथ गणेश से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क
यह विकास मार्ग को साउथ गणेश से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। एक ही लेन पर वाहनों की आवाजाही होने के कारण शाम के समय सड़क पर जाम और दुर्घटना की समस्या की उत्पन्न हो रही है। वहीं आरओबी के पास सड़क पर खोदे गए गड्ढे पानी से भर गए हैं। पास में स्कूल और कालेज होने के कारण बच्चे रोजाना इधर से गुजरते हैं। सही से बैरिकेडिंग न होने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास के लोगों को मच्छर जनित बीमारी फैलने का डर सता रहा है । इस मामले पर साउथ जोन के नगर निगम चेयर मैन राम किशोर शर्मा का कहना है कि यह काम रेल्वे द्वारा कराया जा रहा । कई दिनों से निर्माण कार्य बंद है जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
खबरें और भी
मुख्य मार्ग पर यातायात में अवरोध वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। शाम होते ही अंडरपास के नीचे अंधेरा छा जाता है । एक ही साइड से दोनों तरफ की गाड़ियां आती-जाती है। जिसके कारण आए दिन जाम और दुर्घटना से लोग जूझ रहे हैं। जोनल चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने बताया कि काम में लगातार देरी से समस्या बढ़ रही है। रेलवे अधिकारियों से बात कर काम में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। - जगपाल, ऑटो चालक
सड़क लापरवाही का यह आलम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।शाम के समय सड़क पर ट्रैफिक बढ़ जाता है जिसके कारण वाहन जाम में फंसे रहते हैं। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ।पास में स्कूल है , सड़क पर गड्ढे की सही से बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। - वैभव, गणेश नगर
यह भी पढ़ें- एलपीजी कालाबाजारी: दिल्ली में गैस एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 459 सिलेंडर जब्त