Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराजा अग्रसेन मार्ग पर मधुबन अंडरपास की एक लेन बंद, जाम और हादसे का खतरा बढ़ा

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 03:50 PM (IST)

    महाराजा अग्रसेन मार्ग पर मधुवन अंडरपास की एक लेन तीन माह से बंद है। आरओबी निर्माण के लिए बंद की गई यह लेन ग्रैप नियमों के कारण अब तक नहीं खुली है। इसस ...और पढ़ें

    मधुबन अंडरपास का एक लेन कई दिनों से है बंद। फाइल फोटो

    मधुबन अंडरपास का एक लेन कई दिनों से है बंद। फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। महाराजा अग्र मार्ग पर मधुवन अंडरपास का एक लेन कई दिनों से बंद है। जिसके कारण सड़क की एक लेन पर ही आवाजाही हो रही है । जिसके कारण आए दिन राहगीर और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।

    राहगीरों ने आरोप लगाया की तीन माह से पूरे सड़क की एक लेन बंद पड़ी है। हर दिन सड़क पर जाम और दुर्घटना की समस्या उत्पन्न हो रही है। आरओबी के नीचे खोदे गए गड्ढे की सही से बैरिकेडिंग नहीं होने कारण कभी हादसा हो सकता है।

    ROB निर्माण के लिए बंद हुआ था बंद

    स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास मार्ग को गणेश से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। लगभग तीन माह पहले आरओबी के नीचे निर्माण कार्य के लिए सड़क को बंद किया गया था।प्रदुषण कंट्रोल के लिए शहर में ग्रैब नियम लगाए जाने के बाद से निर्माण कार्य भी बंद है और सड़क भी।

    सड़क की एक लेन पर से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिसके कारण शाम के समय सड़क पर जाम और दुर्घटना की समस्या की उत्पन्न हो रही है ।

    वहीं आरओबी के पास सड़क पर खोदे गए गड्ढे पानी से भर गए हैं। पास में स्कूल और कालेज होने के कारण बच्चे रोजाना इधर से गुजरते हैं। सही से बैरिकेडिंग न होने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 72 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, संतोष डी वैद्य बने गृह विभाग के प्रधान सचिव









    शाम के समय इस सड़क पर चलना जानलेवा साबित हो सकता है।अंडरपास के नीचे अंधेरा रहता है। एक ही साइड से दोने तरफ की गाड़ियां आती-जाती है। जिसके कारण आए दिन कोई न कोई न दुर्घटना हो जा रही है।

    -

    जगपाल ,आटो चालक